फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि मोहन विवाद के बीच खुशबू का पोस्ट वायरल, क्या एक्टर पर साधा निशाना? कहा- ’DNA साबित करने में लगे हैं लोग’

Sat, 16 May 2026 05:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khushbu Sundar: खुशबू सुंदर का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू ने अपने एक्स अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

विज्ञापन
खुश्बू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, अभिनेता रवि मोहन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी आरती से तलाक की अर्जी देने के बाद उनका नाम केनिशा के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, हाल ही में केनिशा ने इंस्टाग्राम पर साफ कर दिया कि अब उनका और रवि मोहन का रिश्ता खत्म हो चुका है।

रवि ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

विज्ञापन

इसी बीच रवि मोहन ने मीडिया से बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक चुप रहना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। रवि ने बताया कि वह पिछले 23 वर्षों से लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और अपने परिवार के लिए ही जीते आए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा और इसी वजह से वह काफी परेशान हैं। रवि ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 14 साल एक रिश्ते में बिताए, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- ’क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है?’, ‘सीक्रेट डायरेक्टिंग’ की अफवाहों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

बिना नाम लिए साधा निशाना

विज्ञापन

बातचीत के दौरान रवि मोहन ने बिना नाम लिए एक ‘तीन अक्षरों वाली इडली अभिनेत्री’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस अभिनेत्री ने उनकी जिंदगी खराब कर दी और खुद को फेमिनिस्ट बताकर उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश की।

खुशबू का पोस्ट आया सामने
इन सब विवादों के बीच खुशबू का पोस्ट सामने आया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘कुछ लोग अपने डीएनए को साबित करने में बहुत गंभीर हैं। मैंने जो कहा था, उसे सही साबित करने के लिए धन्यवाद।’
 
विज्ञापन

खुशबू का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे रवि मोहन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें