सार
Vijay And Trisha Krishnan Controversy: साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भी विजय थलापति और तृषा कृष्णनन के रिश्ते पर बात की है। विजय के तलाक के बीच इस रिश्ते को वह कैसे देखती हैं? जानिए, खुशबू सुंदर ने क्या कहा?
विजय और तृषा मामले पर बोलीं एक्ट्रेस खुशबू सुंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar
पत्नी से तलाक की खबरों के बीच अभिनेता विजय थलापति हाल ही में एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन के साथ एक पब्लिक इवेंट में नजर आए। इस बात को लेकर दोनों काफी ट्रोल हुए। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इनके रिश्ते पर कई तरह की बातें कीं। तृषा ने कुछ लोगों को जवाब भी दिया। इसी बीच एक्ट्रेस खुशबू ने इस पूरे मामले पर बात की है।
खुशबू ने तृषा और विजय को लेकर क्या कहा?
हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुशबू सुंदर ने विजय और तृष्णा मामले पर अपना नजरिया बताया। वह कहती हैं, ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को इस घटना से क्या लेना-देना है? यह उनकी पर्सनल लाइफ है। अगर उनकी पर्सनल लाइफ लोगों पर असर डालती है, तो हम इस बारे में बात कर सकते हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ का लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं? वे लोग अपनी लाइफ खुद देखेंगे।’
पब्लिक इवेंट में नजर आए थलापति विजय और तृषा कृष्णनन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या विजय के राजनीति करियर पर होगा कंट्रोवर्सी का असर?
खुशबू सुंदर को लगता है हालिया मामले का असर विजय थलापति के राजनीति करियर पर नहीं होगा। वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग वोट देते समय सही होते हैं। उन्हें पता है कि कब और कहां वोट देना है। विजय भी एक इंसान हैं। चाहे वह लीडर हो या न हो, वह हमारी तरह एक आम आदमी हैं।’
बता दें कि विजय थलापति फिल्मी करियर छोड़कर पूरी तरह से तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़ें: तृषा के साथ विजय की तस्वीरें वायरल होने के बाद संगीता ने दायर की नई याचिका, कोर्ट से की ये मांगे
विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'जन नायकन' होगी विजय की आखिरी फिल्म
विजय जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे। लेकिन 'जन नायकन' फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।