खुशबू ने विजय का समर्थन किया
भाजपा सदस्य खुशबू सुंदर ने विजय को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'तमिलनाडु की एक नागरिक के तौर पर, जब लोगों ने अपना सीएम चुन लिया है, तो उन्हें ही नेतृत्व करना चाहिए।' उन्होंने विजय को अपना छोटा भाई कहकर संबोधित किया। खुशबू के पति एनडीए के गठबंधन से चुनाव लड़ रहे थे।
'यह तमिलनाडु का अपमान है': विजय के समर्थन में आए कमल हासन; टीवीके के सरकार बनाने के अधिकार का किया बचाव
विशाल ने दूसरे राज्यों के उदाहरण दिए
एक्टर विशाल ने भी विजय के लिए अपना समर्थन जाहिर किया है। उन्होंने गोवा, मणिपुर, मेघालय और कर्नाटक जैसे राज्यों के उदाहरण दिए, जहां पार्टियों को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था। बाद में उन्हें फ्लोर टेस्ट के जरिए अपना बहुमत साबित करने का मौका दिया गया था।
गवर्नर के रुख पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा 'तमिलनाडु के गवर्नर विजय को सरकार बनाने का मौका देने में हिचकिचाहट क्यों दिखा रहे हैं? लोगों के जनादेश का क्या सम्मान है?' उन्होंने कहा कि विजय सरकार बनाएंगे और उन्हें बनानी भी चाहिए।
क्या बोले कमल हासन?
इससे पहले, अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के नेता कमल हासन ने कहा था कि विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश के बाद तमिलनाडु के जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय को, सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर, सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।