फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यह तमिलनाडु का अपमान है': विजय के समर्थन में आए कमल हासन; टीवीके के सरकार बनाने के अधिकार का किया बचाव

Thu, 07 May 2026 10:05 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan On TVK: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के कई दिन गुजर चुके हैं। अब तक यहां सरकार नहीं बन पाई है। इस पर कमल हासन ने यहां की इंतजामिया से एक अपील की है।
विज्ञापन
विजय, कमल हासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एक्टर विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके बाद यहां सरकार बनाने को लेकर गहमा-गहमी चल रही है। इस बीच एक्टर और 'मक्कल निधि मय्यम' के नेता कमल हासन ने तमिलनाडु की राजनीति पर एक बयान दिया है। उन्होंने टीवीके के बारे में भी एक बात कही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 'जन नायक' बनकर सामने आए थलापति विजय के समर्थन में आया 'उलगा नायकन' का यह ट्वीट कई मायनों में अहमियत रखता है। बता दें कि कमल हासन के फैंस उनको प्यार से उलगा नायकन बुलाते हैं, जिसका अर्थ विश्व नायक होता है।

विज्ञापन


क्या बोले कमल हासन?
कमल हासन के मुताबिक तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि (टीवीके) के प्रमुख विजय को, सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर, सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।

एमके स्टालिन की तारीफ की
विज्ञापन

कमल हासन ने सोशल मीडिया पर लिखा लोगों ने किसी भी एक पार्टी को अकेले सरकार बनाने का अधिकार नहीं दिया है। यह नतीजे अभूतपूर्व हैं। उन्होंने एमके स्टालिन के बारे में लिखा 'मेरे भाई एमके स्टालिन ने ऐलान किया है कि वह लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। वह एक जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर काम करेंगे। मैं उनकी राजनीतिक समझ का सम्मान करता हूं।'

कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
जनादेश का है अपमान
कमल हासन ने आगे लिखा 'जो लोग अभी संवैधानिक पदों पर हैं, उन्हें भी अब इसी कर्तव्य का पालन करना चाहिए। यह कोई मांग नहीं है, बल्कि उनके संवैधानिक दायित्व को याद दिलाना है। टीवीके प्रमुख ने 108 सीटें जीती हैं। उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना जनादेश का अपमान करने जैसा होगा। 233 निर्वाचित सदस्य अभी भी शपथ नहीं ले पाए हैं। यह राज्य का अपमान है। यह लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाना है।'

थलापति विजय ने मुख्यमंत्री का रोल करने से कर दिया था इंकार, क्या आपने देखी 27 साल पुरानी यह शानदार फिल्म?

विज्ञापन

विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
एक नागरिक की है आवाज
हासन ने कहा 'मैं जो कह रहा हूं, वह कोई पार्टी की राजनीति नहीं है। यह एक भारतीय नागरिक की नीतिगत आवाज है। तमिलनाडु की जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।'

राज्यपाल से मिले विजय
खबरों के मुताबिक विजय ने हाल ही में 112 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने और अधिक समर्थन जुटाने के लिए समय मांगा था। हालांकि टीवीके को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन प्राप्त है। मगर राज्यपाल ने आगे बढ़ने से पहले 118 विधायकों के समर्थन का सबूत देने पर जोर दिया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि राज्यपाल ने विजय को भरोसा दिलाया कि सरकार बनाने के लिए किसी अन्य पार्टी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें