निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज
कोच्चि में हुई थी शिकायत
उन्होंने जानकारी दी कि महिला की यह शिकायत कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त को मिली थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले को एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस के तहत आने वाले नेदुंबसेरी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया था, क्योंकि केस का संबंध इसी क्षेत्र से है। अधिकारी ने बताया कि फिल्म निर्देशक पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत आरोप लगाया गया है।
इन फिल्मों का किया निर्देशन
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में इससे अधिक और कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, लुलु ने भी केस दर्ज होने के बाद अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लुलु मलयालम सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। वे अब तक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने हैप्पी वेडिंग, चंक्स, ओरु अदार लव, धमाका और गुड टाइम जैसी फिल्में बनाई हैं। वे रियलिटी शो बिग बॉस मलयालम सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में भी नजर आए थे। उमर लुलु कई बार विवादों में घिर चुके हैं। फिल्म 'नाडा समाद' के ट्रेलर में एमडीएमए के इस्तेमाल के फुटेज सामने आने के बाद कोझिकोड एक्साइज रेंज ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
Anees Bazmee: 'अक्षय समय को लेकर हैं पाबंद, देर से आते हैं सलमान', अनीस ने गिनाई दोनों कलाकारों की खूबियां