फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरी शंकर ने देखी लीक हुई 'जन नायकन' की क्लिप, बोलीं- ‘फिल्म नहीं, थलापति की पार्टी का राजनीतिक प्रचार’

Mon, 13 Apr 2026 03:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Leaked Clips: अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने 'जन नायकन' के लीक हुए क्लिप देखने की बात को स्वीकार किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने इसे विजय की पार्टी टीवीके का समर्थन करने वाली राजनीतिक प्रचार फिल्म बताया। 
विज्ञापन
कस्तूरी शंकर-जन नायकन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमल हासन के साथ 'इंडियन' फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेता कस्तूरी शंकर ने विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ के लीक हुई क्लिप देखने की बात मानी है। उन्होंने इसे विजय की पार्टी टीवीके के लिए तीन घंटे का प्रचार बताया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस लीक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

कस्तूरी ने देखा 'जन नायकन' का लीक वीडियो
कस्तूरी ने कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप और दूसरे प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए फिल्म 'जन नायकन' के क्लिप देखे हैं। उन्होंने बताया, 'यह फिल्म इन दिनों हर जगह चर्चा में है। मुझे भी इसमें नई बातें पता चल रही हैं। अगर आम लोग यह फिल्म देखेंगे तो यह टीवीके के लिए फायदेमंद होगी, न कि भाजपा या डीएमके के लिए।'

फिल्म के लीक वीडियो को बताया तीन घंटे का प्रचार
कस्तूरी ने फिल्म 'जन नायकन' को तीन घंटे की प्रचार फिल्म बताया है। फिल्म बिना किसी कट-एडिट के ऑनलाइन उपलब्ध है। कस्तूरी ने कहा, 'जिसने भी फिल्म ऑनलाइन लीक की है, वह चाहता था कि फिल्म का हर शब्द लोगों तक पहुंचे।'

कस्तूरी का दावा
कस्तूरी ने डीएमके सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म तमिलनाडु की राजनीति पर है, इसलिए डीएमके सरकार ने इसे रोका। उसी दिन डीएमके की समर्थक फिल्म ‘टीएन 2026’ रिलीज हो गई थी। कस्तूरी ने दावा किया कि लीक किसी विजय समर्थक ने किया होगा।

कस्तूरी ने कहा, 'लोग अगर फिल्म देखेंगे तो प्रभावित होंगे और टीवीके को फायदा होगा। विजय या उनके लोग जो कुछ भी कह रहे हैं, वह सिर्फ दिखावा है। वे असली दोषियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।'

'जन नायकन' को लेकर सेलेब्स की राय
इससे पहले निर्देशक अमीर ने भी कहा था कि लीक फिल्म की टीम के अंदर से ही हुआ होगा। उन्होंने राजनीतिक साजिश का भी इशारा किया। फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने लीक पर दुख जताया। पूजा ने कहा कि इससे कलाकारों और क्रू का सम्मान कम हुआ है। अभिनेत्री मामिता बैजू ने भी अपना दुख व्यक्त किया। इस मामले में चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस ने केवीएन प्रोडक्शंस की शिकायत पर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच चल रही है। ऋषभ शेट्टी, चिरंजीवी और विजय देवरकोंडा समेत कई सितारों ने इस लीक की निंदा की है।
विज्ञापन

कौन हैं कस्तूरी शंकर
कस्तूरी शंकर एक भारतीय अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ, मॉडल और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। कस्तूरी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है।  कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया। उनके अभिनय करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म 'आथा उन कोयिलिले' से हुई। कम बजट की तमिल फिल्मों में काम करने से लेकर उन्होंने कमल हासन के साथ फिल्म 'इंडियन' में काम किया है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, 'वाराणसी' के अलावा इस फिल्म में आएंगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें