फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किससे डरे एक्शन स्टार विजय? साइकल से उतरकर भागे! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

Mon, 13 Apr 2026 02:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalapathy Vijay: एक्टर थलापति विजय इन दिनों तमिलनाडु चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करने में व्यस्त हैं, लेकिन इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिससे वो ‘मीम मटेरियल’ बन गया है। जानिए क्या है वीडियो में खास।

विज्ञापन
थलापित विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर और टीवीके प्रमुख थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। फिलहाल वे चुनावी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करते नजर आ रहे हैं। इस बीच उनका प्रचार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी वजह से एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है। 

फूलों को बम समझकर डरे विजय
विज्ञापन

दरअसल, एक चुनावी क्षेत्र में विजय प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे। इस बीच वे साइकल चलाते नजर आए। कुछ देर तो उन्होंने साइकल चलाई, लोगों की ओर हाथ हिलाया और इंजॉए करते नजर आए। लेकिन कुछ देर बाद जब फैंस साइकल के पास आकर उनपर फूल बरसाने की कोशिश करते हैं, तो विजय डर जाते हैं और एकदम से साइकल से उतर कर अपने काफिले की ओर बढ़ने लगते हैं। 

फैंस ने किए मजेदार कमेंट 
ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब लोग इस वीडियो के लिए विजय को ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर इसकी तुलना उनकी फिल्मों से करते हुए बोल रहे हैं कि फिल्मों में वे एक्शन हीरो का किरदार निभाते हैं, लेकिन यहां फूलों से डर गए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि वो फैंस हैं, भूत नहीं है। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा- वो फूल हैं, कोई बॉम्ब नहीं।

जहां एक तरफ कुछ लोग विजय को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि भीड़ ज्यादा देख विजय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए साइकल से उतर गए। 


 

विज्ञापन

विजय का वर्कफ्रंट 
बता दें कि एक्टर से राजनेता बने विजय इन दिनों तमिलनाडु में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के लिए प्रचार-प्रसार करने में व्यस्त हैं।

वहीं अगर फिल्मों की बात करें तो विजय जन जायकन में नजर आएंगे। हालांकि अभी सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज को रोका हुआ है। पहले ये जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें