सिनेमाघर ने दी अपडेट
कोयंबतूर के एक सिनेमाघर ने लिखा 'अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि करुप्पु के शाम और रात के शो कैंसिल कर दिए गए हैं। इससे हुई असुविधा के लिए हम तहे दिल से माफी मांगते हैं।'
निर्देशक ने मांगी माफी
सुबह से ही खबरें आने लगीं कि फिल्म 'करुप्पु' के शो रद्द होने लगे हैं। इसके बाद डायरेक्टर आरजे बालाजी ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन फैंश से माफी मांगी जो फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक आए थे। बालाजी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि समस्याएं सुलझ जाएंगी और फिल्म शाम 6 बजे रिलीज हो पाएगी। वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं आपको अपनी कार से एक और अपडेट दे रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि यह आखिरी अपडेट होगा। मैं सभी फैंस से सच में माफी मांगता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। आप लोग तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दूसरे राज्यों के थिएटरों तक फिल्म देखने के लिए लंबी दूरी तय करके सुबह 9 बजे पहुंचे होंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए था, और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।'
किस वजह से हुई देरी?
खबरों के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में हुई इस देरी का संबंध फिल्म से जुड़े कुछ आर्थिक मामलों से भी है। एस.आर. प्रभु के नेतृत्व वाली 'ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स' पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। सूर्या ने 'करुप्पु' से जुड़े बकाए को चुकाने के लिए कदम बढ़ाया है।
कब रिलीज हो सकती है फिल्म?
'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अब आज यानी 14 मई को रिलीज नहीं होगी। इसके चलते सिनेमाघरों ने ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग के लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अब 15 मई को रिलीज होगी।