फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'करुप्पु' की रिलीज से पहले जश्न मनाने पहुंचे फैंस, शो कैंसिल होने पर मची अफरा-तफरी

Thu, 14 May 2026 07:28 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya Fans Protest: पुदुचेरी में कई फैंस सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज पर जश्न मनाने के मूड में सिनेमाघरों के बाहर पहुंचे थे। जब फिल्म के शो कैंसिल हो गए तो वह नाराज हो गए।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुदुचेरी में सूर्या के फैंस ने सिनेमाघरों के बाहर तब विरोध प्रदर्शन किया, जब फिल्म 'करुप्पु' के कई शो रद्द कर दिए गए। कई फैंस फिल्म का पहला शो देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर काफी पहले पहुंचे थे। शो कैंसिल होने की वजह से फैंस सिनेमाघरों के बाहर इंतजार करते रहे। फैंस फिल्म रिलीज होने पर जश्न मनाने के लिए खास तौर पर बनवाई गई टी-शर्ट, रंगीन कागज के टुकड़े, पटाखे, ढोल, मालाएं और दूध लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन

फैंस ने की निर्माता के खिलाफ नारेबाजी
फिल्म 'करुप्पु' का शो रद्द होने की वजह से कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ फैंस ने देखा कि सिनेमाघर के दरवाजे बंद थे, तो कुछ को अंदर जाने के बाद पता चला कि शो रद्द हो गए हैं। फैंस ने शो कैंसिल होने के बाद फिल्म के निर्माता एसआर प्रभु और प्रोडक्शन बैनर 'ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स' के खिलाफ नारेबाजी की।
 

जश्न में डूबे फैंस
इंस्टाग्राम पर मुबारक नाम के एक यूजर ने गुरुवार सुबह पुदुचेरी से कुछ अपडेट शेयर किए। एक वीडियो में, 'जीवा रुक्मणी' सिनेमाघर के बाहर खड़े फैंस को सूर्या के माला चढ़े पोस्टर पर दूध चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। वह जोर-जोर से नारे भी लगा रहे हैं। वहीं कुछ फैंस सिनेमाघर के बाहर रंगीन कागज के टुकड़े और स्मोक बम चलाकर जश्न मना रहे थे।
 

फैंस हुए नाराज
जैसे ही फैंस को बताया गया कि 'करुप्पु' का शो रद्द कर दिया गया है, जश्न का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया। जो फैंस कुछ ही देर पहले फिल्म के गानों पर नाच रहे थे, वे अचानक हैरान-परेशान रह गए।

फैंस ने किया विरोध प्रदर्शन
शो रद्द होने के बावजूद, कई फैंस इस उम्मीद में सिनेमाघरों के बाहर इंतजार करते रहे कि शायद कोई और घोषणा की जाएगी। बाद में, फिल्म की रिलीज में हुई देरी को लेकर पुदुचेरी में यह स्थिति विरोध प्रदर्शन में बदल गई।
 

किस वजह से हुई देरी?
खबरों के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में हुई इस देरी का संबंध फिल्म से जुड़े कुछ आर्थिक मामलों से भी है। एस.आर. प्रभु के नेतृत्व वाली 'ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स' पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। सूर्या ने 'करुप्पु' से जुड़े बकाए को चुकाने के लिए कदम बढ़ाया है।

Viral Video: अजीब किस्म के जानवर के साथ नजर आईं सारा अरफीन, अभिनेत्री ने बताई इसकी खासियत; यूजर्स हुए हैरान

विज्ञापन

कब रिलीज हो सकती है फिल्म?
'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब उम्मीद है कि यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें