फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan: रेणुकास्वामी हत्याकांड केस में दर्शन की जमानत याचिका की सुनवाई स्थगित, मेडिकल रिपोर्ट अदालत में जमा

Mon, 28 Oct 2024 10:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में दर्शन की जमानत याचिका पर पहली बार 22 अक्तूबर को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई थी। अब अदालत ने जमानत की सुनवाई को 29 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुकास्वामी हत्याकांड में साउथ अभिनेता दर्शन की जमानत पर आज यानी, सोमवार, 28 अक्तूबर को कर्नाटक उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति एस विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली एकल न्यायाधीश पीठ के समक्ष अभिनेता के मामले की सुनवाई हुई। अभिनेता को आज जमानत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न्यायाधीश ने सुनवाई को स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

अदालत में पेश की गई दर्शन की मेडिकल रिपोर्ट
दरअसल, रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में दर्शन की जमानत याचिका पर पहली बार 22 अक्तूबर को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई थी। जब अदालत ने बेल्लारी जेल के अधिकारियों को दर्शन की स्वास्थ्य स्थिति पर एक मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था, जिसकी सुनवाई आज हुई। आज दर्शन की कानूनी टीम ने जज को उनकी मेडिकल रिपोर्ट सौंपी और अभिनेता की जमानत के पक्ष में दलील दी।

जमानत पर सुनवाई कल तक स्थगित
जेल के अधिकारियों ने मेडिकल रिपोर्ट की सील बंद कॉपी जज को सौंपी, जिसके बाद इस मामले की सुनवाई कल यानी मंगलवार, 29 अक्तूबर के लिए स्थगित कर दी गई। जवाब में विशेष लोक अभियोजक प्रसन्न कुमार ने जमानत अनुरोध के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन को पीठ में बहुत दर्द है। बेल्लारी के विजयनगर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में किए गए एमआरआई स्कैन के डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सर्जरी की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन

इस वजह से हुई रेणुकास्वामी की हत्या!
33 वर्षीय रेणुकास्वामी एक फार्मेसी में काम करता था। कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा को अनुचित संदेश भेजने के बाद उसे प्रताड़ित करके मार डाला गया, पवित्रा को कन्नड़ अभिनेता दर्शन की कथित प्रेमिका कहा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेणुकास्वामी पवित्रा को संदेश भेजकर दर्शन के विवाहित जीवन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता था। इससे दर्शन को उस पर अपना गुस्सा फूट पड़ा और उसने कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची।
Bigg Boss 18: घर से बेघर होकर निराश हैं नायरा, कहा- मैंने तो अभी खेलना शुरू किया था, इन्हें कहा चुगली चाचियां 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें