साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं। इसी बीच एक इंफ्लुएंसर ने दावा किया है कि एक्टर ने उसका वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिया है। जानिए, क्या है पूरा मामला?
इंस्टाग्राम पर फरहान बालापोरिया नाम के इंफ्लुएंसर ने दावा किया है कि एक्टर विजय देवरकोंडा ने उसका एक वीडियो हटवा दिया है। दरअसल, फिल्मों की सफलता और असफलता को लेकर विजय देवरकोंडा ने एक बयान दिया था कि दुनिया भर में ज्यादा लोग इंग्लिश बोलते हैं, इसलिए हॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्में बनती हैं, इसी वजह से वहां के एक्टर्स को भी ज्यादा फीस मिलती है। एक्टर की इस बात से इंफ्लुएंसर फरहान असहमत थे और उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसे हाल ही में इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है। इसी बात को लेकर इंफ्लुएंसर ने एक नया वीडियो बनाया है। वह विजय देवरकोंडा का नाम लिए बगैर ही नई वीडियो में सारी बात बताते हुए दिखे।
विज्ञापन
इंफ्लुएंसर ने विजय देवरकोंडा पर साधा निशाना
अपनी नई इंस्टाग्राम वीडियो में इंफ्लुएंसर फरहान बालापाेरिया कहता है, ‘एक एक्टर ने मेरा वीडियो हटा दिया। अब मैं उसका नाम तो नहीं बता सकता लेकिन जब शेर और बाघिन का बच्चा होता है, तो उसे लाइगर कहते हैं।’ बताते चलें कि वियज देवरकोंडा की एक फिल्म का नाम ‘लाइगर’ है। इंफ्लुएंसर वीडियो में आगे कहता है, ‘मैंने बस एक्टर की बात काे लेकर असहमति जाहिर की थी और कहा था कि कम बजट वाली अलग-अलग लैंग्वेज की विदेशी फिल्में सफल रही हैं, जबकि उनकी बड़े बजट वाली फिल्म असफल रहीं। अगर मैं उस वीडियो को दोबारा अपलोड करूं, तो वह इसे फिर से हटा देंगे क्योंकि रील में उनकी एक क्लिप है।’ ऐसे में इंफ्लुएंसर ने अब तय किया है कि वह खुद ही एक्टर का रोल निभाकर वीडियो को दोबारा से पोस्ट करेगा। अभी यूट्यूब पर इस इंफ्लुएंसर का विजय देवरकोंडका वाला वीडियो मौजूद है।
हालिया रिलीज ‘किंगडम’ का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ भी हाल ही में रिलीज हुई। यह साउथ फिल्म हिंदी में ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज हुई। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल हुआ। दर्शकों को विजय देवरकोंडा की यह एक्शन ड्रामा फिल्म पसंद नहीं आई।