फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishab Shetty: 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी बने 'सेव वाइल्डलाइफ कैंपेन' के एम्बेसडर, सीजन 4 को करेंगे होस्ट

Sat, 22 Jul 2023 03:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पैन इंडिया स्टार ऋषभ शेट्टी को 'सेव वाइल्डलाइफ कैंपेन' का एम्बेसडर नियुक्त किया गया है और वह सीजन चार को होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद से पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। इसके साथ ही वह अक्सर अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं। अब वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में ऋषभ शेट्टी को 'सेव वाइल्डलाइफ कैंपेन' का एम्बेसडर नियुक्त किया गया है और वह सीजन चार को होस्ट करेंगे।

विज्ञापन

ऋषभ से पहले कौन थे होस्ट
इस अभियान के पहले और दूसरे सीजन को अभिनेता प्रकाश राय ने होस्ट किया था और तीसरे सीजन को श्री मुरली ने होस्ट किया था। इस अभियान का उद्देश्य वन विभाग के कर्मियों और वन्यजीव आवासों के आसपास रहने वाले समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान लगातार बढ़ते मानव-पशु संघर्षों के बारे में बताता है और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए समाधान तलाशने का प्रयास करता है।

Ranveer-Amitabh: जब रणवीर सिंह के फैशन सेंस पर अमिताभ बच्चन ने की टिप्पणी, बिग बी ने अभिनेता को बताया- पौधा

कांतारा का प्रीक्वल 
ऋषभ शेट्टी अपनी पैन इंडिया हिट फिल्म 'कांतारा' के प्रीक्वल के साथ दर्शकों का एक बार फिर से मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हैं। ऋषभ ने पहले 'कांतारा' के प्रीक्वल पर बात की थी और कहा था कि आपने जो देखा है, वह वास्तव में भाग दो है। भाग एक अगले साल आएगा। यह विचार मेरे दिमाग में तब आया जब मैं 'कांतारा' की शूटिंग कर रहा था, क्योंकि 'कांतारा' के इतिहास में अधिक गहराई है और वर्तमान में यदि लेखन भाग का संबंध है तो हम अधिक जानकारी खोजने में व्यस्त हैं।

Varun Dhawan: 'बवाल' को मिली प्रतिक्रियाओं पर वरुण धवन ने साझा किया पोस्ट, लिखी यह बात
विज्ञापन

कब शुरू होगी 'कांतारा 2' की शूटिंग 
'कांतारा' ने विश्व भर के फैंस का प्यार हासिल किया। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और 450 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। 'कांतारा' के प्रीक्वल का निर्माण होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा के जरिए किया जाएगा। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में होंगे। ऋषभ 'कांतारा 2' पर अपना काम शुरू करेंगे, जो पहले भाग का प्रीक्वल है। फिल्म कब फ्लोर पर आएगी, इसकी सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Sanjay Leela Bhansali: भंसाली ने इस फिल्म के लिए SRK को कहा 'नो'? केआरके का चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें