फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1' एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी डायरेक्शन टीम का किया धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Wed, 29 Oct 2025 08:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की सफलता पर टीम को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही ऋषभ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@rishabshettyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के टीम मेंबर्स का शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही ऋषभ ने बताया की 'कांतारा चैप्टर 1' की शूटिंग के दौरान उनकी पूरी टीम ने कितनी चुनौतियों का सामना किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

ऋषभ का पोस्ट
ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की पूरी टीम के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही ऋषभ ने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी निर्देशन टीम को ढेर सारा प्यार। हर फ्रेम और भावना बिल्कुल सही है, आप सभी का शुक्रिया। मुश्किल शेड्यूल, लंबी शूटिंग और अचानक मौसम बदलने जैसी चुनौतियों के बावजूद आपकी मेहनत और टीमवर्क ने सब संभव किया।' उन्होंने आगे लिखा, 'इस सफर पर मुझे गर्व है। मेरे साथ खड़े रहने और शुभकामनाएं देने वालों का धन्यवाद।'

 

ऋषभ का हालिया पोस्ट
इससे पहले ऋषभ ने बताया था कि फिल्म बनाने का असली मजा फैसले लेने में है। उन्होंने सेट की तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, 'शॉट्स देने का रोमांच ही फिल्म का असली मजा है #KantaraChapter1'इसके अलावा ऋषभ ने यह भी बताया कि क्लाइमेक्स की शूटिंग सूजे पैर और थके शरीर के साथ की थी। पैरों की तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'क्लाइमेक्स शूट के दौरान पैर सूज गए थे, शरीर थका था... लेकिन आज लाखों लोग इसे पसंद कर रहे हैं। यह उस दिव्य शक्ति का आशीर्वाद है। सभी का दिल से शुक्रिया।'
विज्ञापन

फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
इस फिल्म में ऋषभ के साथ जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया भी हैं। यह 2022 की 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो परंपरा और पूर्वजों के संघर्ष की कहानी दिखाता है। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में ताबातोड़ कमाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: अजगर के साथ पोज देती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, नया नहीं यह शौक है काफी पुराना..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें