फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी संजय दत्त की ‘केडी द डेविल’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Fri, 29 May 2026 04:43 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KD The Devil Ott Release Date: संजय दत्त और नोरा फतेही स्टारर फिल्म ‘केडी द डेविल’ की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है। जानिए कब देख सकेंगे फिल्म…
विज्ञापन
केडी द डेविल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवादों में रहने वाली कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब एक महीने के बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है।

5 जून से ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

'केडी द डेविल' सिनेमाघरों के बाद अब 5 जून से ओटीटी पर मौजूद रहेगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम करेगी। जी5 कन्नड़ के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने फिल्म का नया ट्रेलर जारी करते हुए लिखा, ‘हर कदम पर धूल, हर तरफ खून! शैतान के आगमन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 'केडी - द डेविल' 5 जून से कन्नड़ जी5 पर।’

केडी: द डेविल - फोटो : यूट्यूब

प्रेम ने किया है निर्देशन
प्रेम द्वारा निर्देशित ‘केडी द डेविल’ में ध्रुव सरजा, किच्चा सुदीप, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाइया, जिस्सू सेनगुप्ता और नोरा फतेही प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 24.19 करोड़ की कमाई की। फिल्म को क्रिटिक्स से भी कोई खास प्रतिक्रियाएं हासिल नहीं हुई थीं।

विज्ञापन

'सरके चुनर तेरी सरके' - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से विवादों में घिर गई थी फिल्म
इस साल मार्च में यह फिल्म तब विवादों में घिर गई थी, जब नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज हुआ। प्रेम द्वारा कन्नड़ में और रकीब आलम द्वारा हिंदी में लिखे गए इस गाने के बोलों को आपत्तिजनक होने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा।

आलोचना के बाद नोरा ने गाने से खुद को अलग कर लिया और दावा किया कि शूटिंग के समय उन्हें गाने का अर्थ नहीं पता था। रकीब आलम ने भी प्रेम द्वारा लिखे गए शब्दों का केवल अनुवाद करने का दावा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें