फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: 'कंगुवा' के निराशाजनक कलेक्शन से खुलीं निर्माताओं की आंखें, अब उठाया ये बड़ा कदम

Tue, 19 Nov 2024 12:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगुवा के निराशाजनक प्रदर्शन से अब फिल्म के निर्माताओं की आंखें खुल गई हैं। उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए फिल्म की लंबाई को छोटा कर दिया है।
 
विज्ञापन
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्या अभिनीत कंगुवा ने 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। रिलीज से पहले निर्माताओं ने इस फिल्म को लेकर बड़े बड़े दावे किए थे। कंगुवा को लेकर कहा गया था कि यह कॉलीवुड के लिए पहली 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म होगी। हालांकि, सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म ने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया और लगातार मिल रही आलोचनाओं से इसके कलेक्शन पर गहरा असर देखने को मिला। 

विज्ञापन

Pushpa 2: जिस निर्देशक की एक भी फिल्म नहीं हुई फ्लॉप, उसे कैसा लगा पुष्पा 2 का ट्रेलर? यहां जानें


फिल्म ने की बेहद कम कमाई

सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई में पहले दिन के बाद से ही लगातार गिरावट देखी जा रही है। सूर्या की यह फिल्म दूसरे दिन ही टिकट खिड़की पर 60 फीसदी की गिरावट के साथ धराशायी हो गई। वहीं तीसरे और चौथे दिन भी फिल्म ने अच्छा कारोबार नहीं किया। शनिवार को फिल्म ने नौ करोड़ 85 लाख और रविवार को 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म पुरी तरह से फेल रही। लगातार हो रही कम कमाई ने निर्माताओं को चिंता में डाल दिया है। 

विज्ञापन

Rakesh Roshan: सलीम खान ने फिल्म 'करण-अर्जुन' देखकर दिया ऐसा रिएक्शन, राकेश रोशन को आज भी याद है

निर्माताओं ने उठाया ये बड़ा कदम

फिल्म को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए अब निर्माताओं ने फिल्म को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने फिल्म की समय-अवधि को 12 मिनट छोट कर दिया है। पहले यह फिल्म 154 मिनट लंबी (2 घंटे और 34 मिनट) थी, लेकिन अब इस पर कैंची चलाकर इसे  142 मिनट (2 घंटे और 22 मिनट) लंबा कर दिया गया है।


क्या कलेक्शन पर पड़ेगा कोई असर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा की पृष्ठभूमि में 2024 के दिखाए गए दृश्यों को फिल्म से छांटा गया है। देखना दिलचस्प होगा कि निर्माताओं के इस कदम से क्या फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई असर पड़ता है या कंगुवा टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप रहती है। 
Sushmita Sen Birthday: महिला सशक्तीकरण का परफेक्ट उदाहरण हैं सुष्मिता सेन, समाज के तय मानकों को दिखा रहीं आईना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें