फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanchana 4: कंचना के चौथे भाग में नजर आएंगी बॉलीवुड अभिनेत्रियां, फिल्म में निभाएंगी मुख्य भूमिका

Fri, 24 Jan 2025 01:48 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर कॉमेडी हॉरर साउथ फिल्म कंचना के चौथे भाग में बॉलीवुड अभिनेत्री के होने की बात सामने आई है। कंचना 4 में एक नहीं बल्कि दो अभिनेत्रियां कॉमेडी-हॉरर का तड़का लगाती नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
कंचना 4 में नजर आएंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : एक्स iammoviebuff007
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंचना फ्रैंचाइजी जल्द ही इसकी चौथी फिल्म लाने के लिए तैयार है। कंचना 4 में इस बार साउथ नहीं बल्कि बॉलिवुड अभिनेत्रियां नजर आएंगी। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के नाम और उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी। इस फिल्म के अभी तक तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। अब प्रशंसक को इसके चौथे पार्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

 

कंचना 4 में बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंचना 4 की स्टारकास्ट फाइनल हो गई है। फिल्म में एक नहीं बल्कि इस बार दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी। ये दोनों ही बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं। पूजा हेगड़े मशहूर कंचना फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त में मुख्य महिला की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में पूजा ने एक ऐसी भूमिका निभाई है, जो अप्रत्याशित तरीकों से फिल्म की स्टोरी को प्रभावित करती है। पूजा ने कंचना 4 की स्क्रिप्ट सुनते ही तुरंत हामी भर दी है। सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही भी इस हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस करेंगे।

कंचना फ्रैंचाइजी
मनीष शाह कंचना 4 का निर्माण कर रहे हैं। कंचना 4 को 31 मई 2025 में रिलीज हो सकती है। कंचना 4 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ सप्ताह बाद ही डिजिटल रिलीज किया जाएगा। कंचना हिंदी दर्शकों के बीच भी एक लोकप्रिय सीरीज है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कंचना को हिंदी में लक्ष्मी नाम से रीमेक किया था। 

यह भी पढ़ें
Akshay Kumar: अक्षय कुमार का मुंबई अपार्टमेंट बिका, डबल कीमत हुई बिक्री, नवंबर 2017 में खरीदा था
 
विज्ञापन

कब होगी रिलीज
फिल्म की शूटिंग सितंबर 2024 में शुरू हो चुकी है। 'कंचना 4' के 2025 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है। कंचना-4 हॉरर-कॉमेडी तमिल भाषा की फिल्म 'कंचना' एक हॉरर सीरीज है, जिसका पहला पार्ट 2011 में आया था। इसकी चौथी किस्त में राघव लॉरेंस निर्देशन के साथ अभिनय भी करेंगे। 

यह भी पढ़ें
Sky Force Advance Booking: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स', जानिए कैसा रहा एडवांस बुकिंग का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें