फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल बोले-एक कलाकार कला से बढ़कर नहीं होता, फैंस को दुनिया का हीरो नाम से ना पुकारने को कहा

Mon, 11 Nov 2024 12:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन की फिल्मों में दर्शकों को अलग तरह की रोमांच से भरी कहानियां देखने को मिलती हैं। इसी वजह से फैंस उन्हें उलगानायगन यानी दुनिया का हीरो कहते हैं। अब कमल हासन ने कहा कि उन्हें इस नाम से ना पुकारा जाए। 
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमल हासन इस साल फिल्म कल्कि 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए। इस फिल्म में उनका किरदार और अभिनय देखकर दर्शक दंग रह गए। उन्होंने सुपर यास्किन का किरदार निभाया है, जो कि एक नेगेटिव किरदार है। फिल्म में अमिताभ, प्रभास जैसे अभिनेताओं पर कमल हासन का यह किरदार भारी पड़ गया। दर्शकों को फिल्म देखने के बाद उनका ही किरदार सबसे ज्यादा याद रहा। इस फिल्म की अगली कड़ी का कमल हासन के फैंस को बहुत इंतजार है। वह अपने हीरो को एक बार फिर दमदार भूमिका में देखना चाहते हैं। हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कमल हासन ने अपने फैंस से कहा कि वे उन्हें बार-बार उलगानायगन ना कहा करें। असल में दक्षिण भारत में कमल को इसी नाम से फैंस पुकारते हैं। कमल के फैंस उन्हें दुनिया का हीरो मानते हैं। 

विज्ञापन

कमल नाम से पुकारने को कहा 
कमल हासन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपने फैंस और मीडिया का पहले तो शुक्रिया अदा किया। इसके बाद कहा कि उन्हें  उलगानायगन यानी दुनिया का हीरो नाम से ना पुकारा जाए। कमल अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि उन्हें दर्शक सिर्फ उनके नाम कमल के नाम से ही पुकारे। 

कला से बढ़कर नहीं कलाकार 
कमल आगे लिखते हैं कि मैं सिनेमा का स्टूडेंट हूं। मैं हमेशा सीखता रहता हूं, आगे बढ़ता रहता हूं। मेरी नजर में कला से बढ़कर कलाकार नहीं होता है। साथ ही कहा कि वह अपने लक्ष्य और जड़ों से हमेशा जुड़े रहेंगे। सिनेमा के लिए लगातार काम करते रहेंगे। 
विज्ञापन

कमल हासन की आने वाली फिल्में 'ठग लाइफ' और 'इंडियन 3' - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाली फिल्मों में दमदार रोल 
दर्शक फिल्म 'कल्कि' के दूसरे पार्ट में कमल हासन को देखने का इंतजार तो कर रही रहे हैं। इसके अलावा भी कमल को कई और फिल्मों में आने वाले साल में देखेंगे। इन फिल्मों की लिस्ट में 'इंडियन-3' और 'ठग लाइफ' शामिल है। 'इंडियन 3' तो कमल की चर्चित फिल्म 'इंडियन' का ही सीक्वल है। इस सीरीज के जरिए वह सामाजिक और भष्ट्राचार जैसी समस्याओं को बखूबी दिखाते हैं और एक हीरो के तौर पर उसका हल भी बताते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें