फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा बचाने वाली पीएम मोदी की अपील का कमल हासन ने किया समर्थन, सरकार को दिए ये सुझाव; देखें वीडियो

Fri, 22 May 2026 05:37 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan: अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन किया है। इसके साथ उन्होंने सरकार को कई सुझाव भी दिए हैं। 
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : एक्स@ikamalhaasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर से नेता बने कमल हासन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करके चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच देश के लोगों से ऊर्जा बचाने की अपील की। कमल हासन ने इस अपील का समर्थन किया है। शुक्रवार को हासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ईंधन से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन

पीएम मोदी। - फोटो : ANI
कमल हासन ने किया पीएम मोदी का सपोर्ट
एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए हासन ने कहा 'हमारा देश बहुत बड़ा है, और हमारे पीएम ने हमसे अगले एक साल तक ऊर्जा बचाने को कहा है। ऐसे समय में, राष्ट्रीय जिम्मेदारी पार्टी की राजनीति से ऊपर होनी चाहिए। जैसा कि वाजपेयी जी ने मशहूर तौर पर कहा था, 'सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन देश हमेशा रहेगा।''
एक्टर ने आगे कहा 'एक मध्यमार्गी होने के नाते, मुझे अपने राजनीतिक गठबंधनों की परवाह किए बिना अच्छे काम को स्वीकार करना चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, पिछले एक दशक में भारत की सौर और पवन ऊर्जा क्षमता बढ़ी है। मैं नवीकरणीय और परमाणु ऊर्जा में हाल के निवेश से उत्साहित हूं। ये विदेशी तेल और गैस पर हमारी निर्भरता कम करने के लिए अहम कदम हैं।'
 

कमल हासन ने दिए सरकार को सुझाव
उन्होंने आगे कहा 'बलिदान की उम्मीद सिर्फ नागरिकों से नहीं की जा सकती। सरकारों को भी बोझ उठाना चाहिए। इसलिए, मैं पीएम से सभी मुख्यमंत्रियों का एक राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन बुलाने की गुजारिश करता हूं। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को आम आदमी की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करना चाहिए। पेट्रोल और डीजल पर वैट जैसे राज्य करों को कम किया जाना चाहिए। ट्रेन, मेट्रो और बस के किराए भी कम किए जाने चाहिए ताकि ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकें। अगर हम इस संकट का मिलकर सामना करेंगे, तो भारत और भी मजबूत बनकर उभरेगा।'

दीपिका सिंह ने शो के लिए अपनाया नया लुक, यूजर्स को आई भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की याद; देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन

कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन का वर्कफ्रंट
कमल हासन 2025 में फिल्म 'ठग लाइफ' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी थी। वह 'थलाइवर 173' में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे। वह फिल्म 'सेयोन' और 'केएच 237' का भी हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें