फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: 'मेरे सबसे प्यारे...', ममूटी ने 'दृश्यम 3' की रिलीज के दिन मोहनलाल के जन्मदिन पर लिखा भावुक संदेश

Thu, 21 May 2026 03:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohanlal Birthday Drishyam 3 Release: आज 21 मई को मोहनलाल अपना 66वां जन्मदिन मने रहे हैं। आज मोहनलाल के जन्मदिन पर उनकी सबसे चर्चित फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हो चुकी है। वहीं मामूटी के अलावा कई सेलेब्स ने मोहनलाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
मोहनलाल और ममूटी - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल के 66वें जन्मदिन पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। साउथ स्टार मामूटी के अलावा जानिए किन सेलेब्स ने मोहनलाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

ममूटी ने दी खास शुभकामनाएं
मोहनलाल के करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता ममूटी ने फेसबुक पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की। पारंपरिक कपड़ों में मुस्कुराते हुए दोनों सितारों की यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है। ममूटी ने प्यार से लिखा, 'मेरे सबसे प्यारे लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

बाकी कलाकारों ने भी जताया प्यार
  • मंजू वारियर ने अपने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पीढ़ियों को प्रेरित करने और हमेशा साथ खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।
  • कुंचको बोबन ने फिल्म 'पैट्रियट' की शूटिंग के दिनों की एक तस्वीर साझा कर मोहनलाल को जन्मदिन की बधाई दी है।
  • वहीं मोहनलाल के कई फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ 'दृश्यम 3' की रिलीज की बधाई भी दी है।

'दृश्यम 3' की शानदार रिलीज
मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 'दृश्यम 3' में उनके साथ मीना, एस्थर अनिल, अंसीबा हसन और सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शुरुआती शो के बाद से ही फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'दृश्यम 2' से भी ज्यादा मजेदार और बेहतर बता रहे हैं।
विज्ञापन

'पैट्रियट' फिल्म से निराशा
हाल ही में ममूटी और मोहनलाल को एक साथ डायरेक्टर महेश नारायणन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पैट्रियट' में देखा गया था। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था, लेकिन कमजोर और धीमी कहानी के कारण यह फिल्म दर्शकों और फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

यह भी पढ़ें: TV TRP: नए टीवी शोज की वजह से 'अनुपमा' को लगा जोर का झटका, जानें TRP लिस्ट में कितने नंबर पर है कौन सा सीरियल?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें