फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाखों छात्रों के सपने टूट गए...' नीट परीक्षा रद्द होने पर फूटा कमल हासन का गुस्सा; सरकार पर भी साधा निशाना

Wed, 13 May 2026 01:16 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan Slams NEET UG Exam Cancellation: हाल ही में नीट-यूजी 2026 एग्जाम का पेपर लीक हुआ। इसके बाद इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया। इस मामले पर कई सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। कमल हासन का भी गुस्सा नीट-यूजी एग्जाम रद्द होने पर फूटा है। 
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्माें के चर्चित अभिनेता और अब पॉलिटिशियन कमल हासन कई मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं। हाल ही में नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और उसके बाद एग्जाम रद्द होने पर कमल हासन काफी नाराज हैं। उन्होंने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


स्टूडेंट के लिए दुखी हुए कमल हासन 
मंगलवार को कमल हासन ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘नीट प्रवेश परीक्षा के लिए दिन-रात पढ़ाई करने वाले 22 लाख स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत और सपने आपराधिक साजिशों की वजह से टूट गए हैं। बच्चों को मिले इस दुख की जिम्मेदारी कौन लेगा?’  
 

 

अभिनेता ने सरकार को भी निशाने पर लिया 

विज्ञापन

कमल हासन ने आगे ट्वीट में लिखा, ‘आज तक मुझे एक भी ऐसी नीट परीक्षा याद नहीं आती जो बिना किसी गलत आरोप के हुई हो। इसीलिए हम शिक्षा को वापस राज्य सूची में लाने के लिए लड़ रहे हैं। भारतीय छात्रों को इस अन्यायपूर्ण नीट परीक्षा और इसके पीछे काम करने वाले माफिया से बचाया जाना चाहिए।’ 

विज्ञापन

पेपर लीक के आरोप के बाद रद्द हुई थी परीक्षा
यह विवाद तब शुरू हुआ जब केंद्र सरकार ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। 3 मई को पेपर हुआ था फिर लीक का मामला सामने आया। सरकार ने आरोपों की विस्तृत जांच के लिए यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है। अब पेपर को रद्द भी कर दिया गया। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें