ऐसी है ‘सरकार’ की कहानी
'सरकार' में थलापति विजय एक प्रभावशाली कॉरपोरेट हस्ती के किरदार में नजर आए हैं। जो विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए अमेरिका से तमिलनाडु लौटते हैं। तभी उन्हें पता चलता है कि उनका वोट पहले ही फर्जी तरीके से इस्तेमाल हो चुका है। इससे हैरान होकर वो चुनावी धांधली को उजागर करने के लिए एक अभियान चलाते हैं। बाद में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राजनीति में उतरते हैं। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियों और उन्हें बदनाम करने के प्रयासों का लगातार सामना करना पड़ता है।
सनी देओल के साथ फिल्म कर रहे एआर मुरुगदास
एआर मुरुगदास के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर एक एक्शन फिल्म की घोषणा की है। इसमें सनी देओल प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। सनी के साथ फिल्म में ज्योतिका भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की तैयारी चल रही है।