फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaala Bhairava: नाटू नाटू के सिंगर काल भैरव ने जूनियर एनटीआर और राम चरण से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

Fri, 17 Mar 2023 04:40 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाटू नाटू गाने के सिंगर काल भैरव ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जूनियर एनटीआर और राम चरण माफी मांगी है। 
 
विज्ञापन
Kaala Bhairava-Junior NTR And Ram Charan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को 95 वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है, जिसके बाद इसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। इस गाने के सिंगर काल भैरव ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने माफी मांगी है। 

विज्ञापन

Kaala Bhairava - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर और राम चरण से काल भैरव ने मांगी माफी
दरअसल बीते दिनों गाने के सिंगर काल भैरव ने नाटू नाटू गाने की ऑस्कर की जीत के बाद एक पोस्ट साझा किया है, जिसपर उन्हें यूजर्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के एक्टर एनटीआर और राम चरण का नाम मेंशन नहीं किया था।  इसपर अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के एक्टर राम चरण और जूनियर एटीआर से माफी मांगी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा-मुझे कोई संदेह नहीं है कि तारक अन्ना और चरण अन्ना ही नाटू नाटू और आरआरआर की सफलता का कारण हैं। मैं केवल इस बारे में बात कर रहा था कि अकादमी के मंच प्रदर्शन के लिए मुझे मौका दिलाने में किसने मेरी मदद की। और कुछ नहीं। मैं देख सकता हूं कि इसे गलत तरीके से पेश किया गया था और इसके लिए मैं अपने शब्दों के चयन के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं।

Junior NTR And Ram Charan - फोटो : सोशल मीडिया
नोट में सिंगर ने लिखी यह बात
काल भैरव ने नोट में लिखा-मैं आप सभी से कुछ साझा करना चाहता हूं-टीम आरआरआर को रिप्रजेंट करने और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर में प्रदर्शन करने का अमूल्य अवसर पाने के लिए मैं बहुत आभार महसूस करता हूं। यह केवल कुछ लोगों की वजह से है जो डायरेक्टली या इनडायरेक्टली रूप से है, लेकिन पूरी तरह से मेरे लिए यह बेहतरीन अवसर पाने का कारण हैं, जो मुझे पर्सनली लगता है कि मैं वास्तव में इसके लायक नहीं हूं। 

Mohit Raina: 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना बने पिता, फोटो शेयर कर सुनाई खुशखबरी
विज्ञापन

RRR - फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर ने कई अवॉर्ड किए अपने नाम
आपको बता दें कि 12 मार्च को 95 वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन हुआ था, जिसमें भारत की तेलुगू फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला था। साथ ही शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में द एलिफेंट विस्पर्स को भी ऑस्कर अवॉर्ड हासिल हुआ था। भारत को दो अवॉर्ड मिलने के बाद सभी भारतीयों ने खूब तारीफ की । बीते दिन नाटू नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। आपको बता दें कि बीते साल फिल्म आरआरआर ने वैश्विक स्तर पर 12000 करोड़ से भी अधिक कमाई की थी। इस फिल्म ने बीते वक्त में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। 

Jubilee: अपारशक्ति खुराना की 'जुबली' के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा, इस दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी वेब सीरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें