ड्रैगन
- फोटो : यूट्यूब
क्यों लग रही थी फिल्म के पोस्टपोन होने की अटकलें?
जूनियर एनटीआर के हाथ में चोट लगने और सर्जरी होने के बाद रिलीज डेट को लेकर सवाल उठने लगे थे। खबरों के मुताबिक, अभिनेता को लगभग छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। इससे चिंता बढ़ गई थी कि क्या इसका असर फिल्म के शेड्यूल पर पड़ेगा। फिलहाल, मेकर्स को भरोसा है कि रिलीज प्लान में बदलाव किए बिना प्रोडक्शन का काम जारी रह सकता है।
जब तक जूनियर एनटीआर ठीक हो रहे हैं, प्रशांत नील उन हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं जिनमें अभिनेता की जरूरत नहीं है। ये सीन पहले से ही शेड्यूल का हिस्सा थे और उम्मीद है कि जूनियर एनटीआर के सेट पर लौटने से पहले ये पूरे हो जाएंगे।