फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मजेदार और दिल छू लेने वाला’, जूनियर एनटीआर ने की फहाद फासिल की 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' के टीजर की तारीफ

Tue, 14 Jul 2026 11:30 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jr NTR Loves Don't Trouble The Trouble Teaser: जूनियर एनटीआर ने फहाद फासिल की तेलुगु डेब्यू फिल्म के टीजर की तारीफ की है। जानिए उन्होंने फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर ने की डोंट ट्रबल द ट्रबल के टीजर की तारीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु इंडस्ट्री में फहाद फासिल की डेब्यू फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' का पहला टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में फहाद एक जादूगर के रोल में हैं, जो एक छोटी बच्ची के साथ रहता है। मजाकिया जादू के तौर पर शुरू हुई चीज कुछ ऐसी बन जाती है, जिससे बच्ची को अलौकिक शक्ति मिल जाती है।

जूनियर एनटीआर ने की तारीफ

विज्ञापन

फिल्म में फहाद का लुक बहुत शानदार है। इसलिए तेलुगु एक्टर जूनियर एनटीआर ने उनकी तारीफ करते हुए एक नोट पोस्ट किया। जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा, ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल का टीजर बहुत मजेदार और दिल को छू लेने वाला है।

फहाद सर कमाल के हैं और प्यारी सी सारा बहुत क्यूट है।’ 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' को शशांक येलेटी ने डायरेक्ट किया है। डायरेक्टर की तारीफ करते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘शशांक मुझे पता है कि तुम कितने साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


तुम्हारे जुनून और सब्र का फल अब मिल रहा है, भाई। कार्तिकेय, प्रोड्यूसर के तौर पर तुम्हारी पहली फिल्म के लिए बधाई। हमने जितनी बार बात की है और तुम्हें आगे बढ़ते देखा है, उसके हिसाब से यह बहुत खास है। इसमें तुम्हारा विजन और लगन साफ दिखेगी।’

विज्ञापन

डोंट ट्रबल द ट्रबल - फोटो : सोशल मीडिया
26 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
'डोंट ट्रबल द ट्रबल' एक आने वाली तेलुगु फैंटेसी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिससे फहाद फासिल तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। शशांक येलेटी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक अनोखे जादूगर और एक युवा लड़की की कहानी है।

एक मैजिक ट्रिक से लड़की को अलौकिक शक्तियां मिल जाती हैं, जिससे उनकी जिंदगी में एक अप्रत्याशित मोड़ आता है और एक दिल को छू लेने वाला और रहस्यमयी एडवेंचर शुरू होता है।

फहाद फासिल के अलावा फिल्म में सारा अर्जुन अहम भूमिका में हैं। साथ ही रोहिणी, हर्ष रोशन, शत्रु, श्रीनिवास अवसराला और रघु बाबू भी हैं। टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें