फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर ने फैंस को किया खुश, झलक पाने के लिए घर के बाहर जुटे प्रशंसकों से मिले अभिनेता

Wed, 20 May 2026 10:26 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jr NTR Birthday: अपने जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर घर के बाहर मौजूद फैंस से मिलने पहुंचे। जानिए इस दौरान किस अंदाज में नजर आए अभिनेता…

विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज 43 साल के हो गए हैं। एक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले बीती रात उनकी मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक भी मेकर्स ने साझा की, जिससे फैंस के लिए अपने चहेते एक्टर का जन्मदिन और भी खास बन गया। वहीं जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर की झलक पाने के लिए फैंस रात को ही अभिनेता के घर के बाहर पहुंच गए। एक्टर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और वो रात में ही फैंस से मिलने के लिए घर से बाहर आए। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन भी किया।

फैंस से मिले जूनियर एनटीआर

विज्ञापन

भारी संख्या में जूनियर एनटीआर के फैंस हैदराबाद स्थित उनके घर के बाहर उनके 43वें जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हुए थे। स्टील के गेट, बॉडीगार्ड्स और पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच जूनियर एनटीआर फैंस से मिलने के लिए बाहर आए।
 




इस दौरान वो एक साधारण टी-शर्ट और पैंट में बड़ी दाढ़ी वाले लुक में नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया भी जताया।
विज्ञापन

 

 


अपने चहेते कलाकार की एक झलक पाकर फैंस की भीड़ उत्साह से झूम उठी। इस दौरान कई फैंस अपने फोन में भी जूनियर एनटीआर की एक झलक पाने को बेताब दिखे। जूनियर एनटीआर के कई वीडियो-फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

 

विज्ञापन

ड्रैगन की पहली झलक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘ड्रैगन’ की पहली झलक ने जन्मदिन को बनाया और खास
इससे पहले जूनियर एनटीआर के जन्मदिन को फैंस के लिए और भी खास बनाते हुए मेकर्स ने उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्रैगन’ की पहली झलक भी जारी की  थी। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एक खतरनाक किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी 1967 में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच अफीम के बिजनेस को लेकर छिड़े गैंग-वॉर पर आधारित है। पहली झलक में जूनियर एनटीआर समेत फिल्म के प्रमुख किरदारों की झलक देखने को मिलती है।

फिल्म में जूनियर एनटीआर एक पॉवरफुल व्यक्ति लूगर के किरदार में नजर आएंगे। पहली झलक में दिखाया गया है कि वो इतना खूंखार है कि उसे याद तक नहीं कि उसने अब तक कितने लोगों की जान ली है। ‘ड्रैगन’ अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरोंं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें