फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: क्या 'जवान' में बिकिनी पहन दीपिका की कॉपी कर रही हैं नयनतारा? लेटेस्ट रिपोर्ट्स में सामने आया सच

Mon, 27 Mar 2023 08:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई वर्षों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाली नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान स्टारर 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनका डेब्यू चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
दीपिका , नयनतारा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार मानी जाने वाली नयनतारा इन दिनों अपनी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म 'जवान' की तैयारियों में जुटी हैं। फिल्म में वह पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। इस फिल्म के एलान के बाद से ही दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। जहां शाहरुख खान अपनी 'पठान' की अपार सफलता के बाद आगामी फिल्मों में लगे हुए हैं, वहीं ऐसे में अब बादशाह की फिल्म 'जवान' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यह अपडेट फिल्म में किंग खान की लीडिंग लेडी नयनतारा को लेकर है। दरअसल, पिछले काफी दिनों से खबर आ रही है कि नयनतारा 'जवान' में बिकिनी सीन करती नजर आएंगी और अब इन खबरों की सच्चाई सामने आ गई है।

विज्ञापन

नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कई वर्षों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाली नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान स्टारर 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनका डेब्यू चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि नयतारा 'जवान' में दीपिका पादुकोण की तरह ही बिकिनी पहने नजर आएंगी। लेकिन अब इन खबरों की सच्चाई सबके सामने आ गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जवान' में नयनतारा का बिकिनी वाले सीन का 'पठान' फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।  

नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट्स के अनुसार, नयनतारा के तरीबी सूत्रों ने दावा किया है कि अभिनेत्री 'जवान' के लिए अपनी नो बिकिनी पॉलिसी तोड़ती नजर आएंगी। जी हां, लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, 'नयनतारा का फिल्म जवान में बिकनी पहनाने का प्लान है। उन्हें बीच आउटफिट्स पहनने में कोई समस्या नहीं है। हालांकि, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि नयतारा भी दीपिका ने पठान में बिकिनी पहनी थी, इसलिए अभिनेत्री जवान में ऐसा करने जा रही हैं।'
Mc Stan vs Abdu Rozik: अब्दु और स्टैन की लड़ाई के बीच आया सुंबुल का रिएक्शन, बोलीं- मंडली टूट नहीं सकती
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk
'जवान' की बात करें तो यह दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयतारा ने अलावा साउथ के दमदार अभिनेता विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें