फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan B'day: 'आप पर गर्व है...' पिता चिरंजीवी का राम चरण के नाम खास मैसेज, कियारा-सामंथा ने ऐसे दी बधाई

Mon, 27 Mar 2023 02:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण के जन्मदिन पर पिता चिरंजीवी ने खूब प्यार उड़ेला है। साथ ही कियारा आडवाणी, सामंथा रुथ प्रभु और रश्मिका मंदाना भी खास तरीके से एक्टर को बधाई देती नजर आई हैं। 
विज्ञापन
चिरंजीवी-राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार राम चरण 27 मार्च, 2023 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। जहां राम चरण के फैन सुबह से ही उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं, मनोरंजन जगत के सितारे भी राम के खास दिन पर स्पेशल मैसेज भेजते नजर आए हैं। एक्टर के पिता चिरंजीवी ने उन पर गौरव होने की बात कही है। साथ ही सामंथा रुथ प्रभु समेत कियारा आडवाणी उन्हें अपने अंदाज में विश करती देखी गई हैं। आइए राम चरण के लिए इंडस्ट्री के सितारों के पोस्ट पर गौर फरमाते हैं-

विज्ञापन

मेगास्टार चिरंजीवी ने बेटे राम चरण के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ खास तस्वीर साझा की है। इस फोटो में चिरंजीवी, बेटे के गाल को चूमते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस पिक्चर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'नन्ना आप पर गर्व है। जन्मदिन की शुभकामना राम चरण।' गौरतलब हो कि नाटू-नाटू गाने के लिए ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'आरआरआर' में राम चरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके किरदार को देश समेत विदेश में भी खूब सराहना मिली। जेम्स कैमरून जैसे कई बड़े सितारों ने उनकी तारीफ की।

सामंथा रुथ प्रभु ने राम चरण को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक डैशिंग तस्वीर साझा की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक असाधारण यात्रा और आप अभी शुरुआत कर रहे हैं। हमेशा दयालु, हमेशा सम्मानित...आपका अपना खुद का एक क्लास है। जन्मदिन मुबारक राम चरण।'

कियारा आडवाणी ने राम चरण को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है, और उनके साथ अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' का प्रमोशन भी करती नजर आई हैं। कियारा आडवाणी ने 'गेम चेंजर' का मोशन पोस्टर जारी करते हुए लिखा है, 'मेरे सबसे प्यारे दोस्त और को-स्टार राम चरण आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। यह वास्तव में हर तरह से गेम चेंजर हो सकता है।'

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने भी राम चरण को खास अंदाज में बधाई दी है। वहीं, राम चरण ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर इसके टाइटल से पर्दा हटा दिया है। कियारा आडवाणी और राम चरण स्टारर इस फिल्म का नाम 'गेम चेंजर' है। इसमें अंजलि, समुथिरकानी, एस जे सूर्या, श्रीकांत और सुनील जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें