बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?
सेकनिल्क के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने भारत में करीब 227.14 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन करीब 320.34 करोड़ रुपये रहा।
हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं, लेकिन विजय के फैंस के लिए यह फिल्म बेहद खास बनी रही।
विजय की आखिरी फिल्म है ‘जन नायकन’
‘जन नायकन’ विजय के फिल्मी करियर का आखिरी प्रोजेक्ट है। 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद विजय ने जीत हासिल की और बाद में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने।
अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देने का फैसला किया है। ऐसे में ‘जन नायकन’ उनके फिल्मी सफर की आखिरी कड़ी बन गई है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
- एच विनोद ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसे डायरेक्ट भी किया है।
- फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आए हैं।
- फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है, जबकि गाने विवेक ने लिखे हैं।
- इसे वेंकट के नारायण ने केवीएन प्रोडक्शनंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
- अब विजय के फैंस को उनकी इस आखिरी फिल्म को OTT पर देखने का मौका मिलने वाला है। ‘जन नायकन’ 21 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी।