फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: जेलर की शूटिंग खत्म करने पर तमन्ना को रजनीकांत से मिला खास तोहफा, एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

Thu, 08 Jun 2023 05:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमन्ना भाटिया और रजनीकांत ने आखिरकार अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' पिछले काफी समय से मीडिया के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। ऐसे में शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाने के लिए निर्माताओं ने सेट पर केक काटा था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फिल्म में रजनीकांत के साथ ही तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में हैं और हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि 'जेलर' की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें रजनीकांत से एक खास तोहफा भी मिला है, जिसे पाकर वह बहुत खुश हैं।  

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया और रजनीकांत ने आखिरकार अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पहली बार होगा जब अभिनेत्री दिग्गज अभिनेता के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी और वह रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। एएनआई के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान, तमन्ना  भाटिया ने बताया कि कैसे वह अनुभवी अभिनेता के साथ काम करने का अवसर पाकर अपने आप को भाग्यशाली और धन्य महसूस कर रही हैं।
I Love You Trailer: थ्रिलर- सस्पेंस से भरा 'आई लव यू' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकते है फिल्म

रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए तमन्ना ने कहा, 'रजनीकांत सर के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। जेलर के सेट पर बिताए पलों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। उन्होंने मुझे आध्यात्मिक यात्रा पर एक किताब भी गिफ्ट की है। रजनीकांत सर ने इस किताब पर अपने हस्ताक्षर भी किए थे।' 'जेलर' में मलयालम अभिनेता मोहनलाल भी एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे। 'जेलर' नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित एक पूर्ण एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें रजनीकांत एक जेलर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पैमाने पर शूटिंग करने के बाद, रजनीकांत ने अपनी 'जेलर' का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। दिग्गज अभिनेता फिल्म में जेलर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रियंका मोहन, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, विनायकन और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। सन पिक्चर्स ने ट्विटर पर रैप-अप की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में रजनीकांत को तमन्ना भाटिया और पूरी टीम के साथ पोज देते हुए देखा गया था।
Gadar 2: मुश्किलों में 'गदर 2', शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म ने एक सीन की शूटिंग पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें