तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा
- फोटो : social media
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया
- फोटो : social media
'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर हुआ प्यार
तमन्ना भाटिया एक्टर विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। कथित तौर पर दोनों को नेटफ्लिक्स सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था कि वह कभी भी इंडस्ट्री से किसी के साथ रिश्ते में नहीं आना चाहते थे, लेकिन तमन्ना भाटिया से मुलाकात ने उनके विचार बदल दिए। बता दें, तमन्ना भाटिया ने 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय वर्मा के साथ इंटीमेट सीन्स भी दिए हैं। यह पहली बार है जब तमन्ना पर्दे पर किसी के साथ रोमांटिक हुईं।
KBC 15: जसकरण सिंह ने करोड़पति बनकर रचा इतिहास, लेकिन सात करोड़ के इस सवाल का नहीं दे पाए जवाब
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया को आखिरी बार रजनीकांत की जेलर में एक कैमियो रोल में देखा गया था। फिल्म का गाना 'कावला' पर तमन्ना ने अपने ग्लैमरस डांस परफॉर्मेंस से काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस 'अरनमनई 4' और 'वीदा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Sobhita Dhulipala: इनकार के बाद भी झलक ही उठा प्यार, शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य के रिश्ते की खुली पोल?