Jailer 2 X Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच-अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए यूजर्स को कैसी लगी फिल्म और इसे लेकर उनका रिएक्शन कैसा है।
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी। अब फिल्म आज यानी 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म देखकर आए फैंस का इसको लेकर कैसा रिव्यू रहा।
विज्ञापन
क्या यूजर्स को बेहतर लगा सेकंड पार्ट?
फिल्म देखकर आए कई फैंस ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। कुछ फैंस ने तो इसे पहले पार्ट से काफी बेहतर बताया। एक यूजर ने लिखा, 'किसी भी सीक्वल ने पहले भाग को पीछे नहीं छोड़ा है, लेकिन 'जेलर 2' पहले पार्ट से काफी ज्यादा अच्छी है। इसमें सब कुछ है। नेल्सन की यह एक शानदार फिल्म है।'
वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुझे 'जेलर 2', पहली फिल्म 'जेलर' से ज्यादा पसंद आई। यह फिल्म बेहद मनोरंजक थी और आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है। अनिरुद्ध ने अपना सबसे अच्छा काम किया है। फिल्म का पहला हाफ कॉमेडी से भरपूर था, जबकि दूसरा हाफ रजनीकांत के फैंस के लिए किसी दावत से कम नहीं था। यह देखकर सच में हैरानी होती है कि कुछ लोग कह रहे हैं कि फिल्म का दूसरा हाफ अच्छा नहीं था।'
विज्ञापन
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दोस्तों, किसी की भी बात मत सुनो, जाओ और फिल्म देखो। यह फिल्म एकदम धमाकेदार है। अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने का मौका बिल्कुल मत छोड़ना।'
None of the sequel have exceeded the part one but Jailer 2 is much more massier than the part one. It has everything in it. This is a wholesome package from Nelson💥💥 #Jailer2
I liked Jailer 2 more than Jailer 1. It was highly entertaining and engaging 🔥 Anirudh did his best. The first half was filled with comedy, and the second half was a meal for Rajini fans. Seeing people say that the second half wasn’t good is honestly shocking. #Jailer2
इस चीज से निराश हुए फैंस
फिल्म देखकर आए कुछ फैंस ने इसके दूसरे हाफ के प्रति निराशा जाहिर की। उनका कहना था कि जितना शानदार पहला हाफ था, दूसरा हाफ उतना ही निराशाजनक रहा। वहीं कुछ यूजर्स ने मीम्स शेयर कर फिल्म के पहले और दूसरे हाफ की तुलना की।
एक यूजर ने लिखा, ''जेलर 2', 'जेलर' से बेहतर है। फिल्म देखने में बहुत मजा आया। हालांकि, फिल्म का दूसरा हाफ जरूरी नहीं था।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंटरवल के बाद 'जेलर 2' के 30 मिनट बेहद खराब थे। ये क्या था! फिल्म का पहला हाफ इतना शानदार था, लेकिन दूसरा हाफ पूरी तरह निराश करता है। ऐसा लग रहा है कि अब सिर्फ ऋतिक रोशन ही दूसरे हाफ को बचा सकते हैं। पूरा बकवास!'
What a Pathetic 30 Min of Jailer 2 After Interval 😭😭😭😭 What The Hell .... First Half was So Brilliant .... Looks Like Only Hrithik Roshan Will Save This Second Half ✅ Total CRAP !!!!!
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
'जेलर 2' के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।