फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या तृषा कृष्णन को डेट कर रहे हैं विजय? एक्ट्रेस के साथ 'अफेयर' के आरोपों के बीच लोगों ने जताई आशंका

Sat, 28 Feb 2026 11:35 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Sangeetha Divorce: मशहूर अभिनेता और TVK प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने शुक्रवार को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की। आरोप लगाया कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है।
विज्ञापन
थलापति विजय और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई। एक्टर विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। तलाक याचिका के मुताबिक, संगीता ने विजय पर बेवफाई का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ 'अवैध संबंध' था। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर लोग एक एक्ट्रेस से विजय का नाम जोड़ रहे हैं। 

एक्स पर पोस्ट हुए वायरल

विज्ञापन

संगीता की तलाक की अर्जी में किसी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं वह इशारा विजय और तृषा कृष्णन की ओर तो नहीं था।

अब सोशल मीडिया पर इसी बात की चर्चा हो रही है कि क्या विजय और तृषा की कथित नजदीकियां ही उनके तलाक की वजह बनीं? कुछ लोग विजय को उनकी शादी में बेवफाई का दोष दे रहे हैं, तो कुछ सीधे तौर पर तृषा को इस अलगाव के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एक्स पर इस मामले को लेकर कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
 

विज्ञापन

 
 

 

साथ में कई फिल्में कर चुके हैं विजय और तृषा
विजय और तृषा की जोड़ी लंबे समय से तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है। ‘घिल्ली’ (2004), ‘थिरुपाची’ (2005), ‘आथि’ (2006) और ‘कुरुवी’ (2008) जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि ‘कुरुवी’ के बाद दोनों ने अचानक साथ काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद अफवाहों का दौर शुरू हो गया। कहा गया कि ‘घिल्ली’ के दौरान उनकी दोस्ती कुछ ज्यादा गहरी हो गई थी।

यहां तक कि यह भी चर्चा रही कि विजय के परिवार ने उन्हें तृषा से दूरी बनाने की सलाह दी थी। हालांकि विजय और तृषा दोनों ने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। करीब 15 साल बाद, 2023 में फिल्म ‘लियो’ में दोनों फिर से साथ नजर आए, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हुए।

विज्ञापन

विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
1999 में हुई थी विजय और संगीता की शादी 
गौरतलब है कि थलपति विजय ने 1999 में संगीता सोरनलिंगम से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं—जेसन संजय और दिव्या साशा। अब तलाक की खबरों ने उनकी 25 साल पुरानी शादी को सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि अभी तक न तो विजय और न ही संगीता की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें