कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' की आधिकारिक रिलीज डेट 2 अप्रैल 2026 तय की गई है। मोहनलाल ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी। टाइम्स नाउ की एक खबर के अनुसार, इस फिल्म की रिलीज टल सकती है। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि यह मई या जून 2026 में रिलीज होगी।
रिलीज टलने की वजह?
फिल्म की रिलीज टलने की मुख्य वजह मध्य पूर्व में चल रहा तनाव और संघर्ष है। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच की स्थिति के कारण वहां सिनेमाघरों में फिल्म चलाना मुश्किल हो रहा है। खाड़ी क्षेत्र मलयालम फिल्मों का बहुत बड़ा बाजार है, जहां कई बार फिल्में केरल से ज्यादा कमाई करती हैं। इसी वजह से कुछ बाकी बड़ी फिल्में जैसे यश की 'टॉक्सिक' भी टल चुकी हैं। इसलिए 'दृश्यम 3' को भी टालने की बात हो रही है।
'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट और शू्टिंग
'दृश्यम 3' दरअसल 'दृश्यम' सीरीज की तीसरी और आखिरी फिल्म है। मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के किरदार में वापसी करेंगे। यह कहानी एक साधारण परिवार वाले व्यक्ति की है, जो पहले वाली घटनाओं के बाद नए मुश्किलों में फंसता है। कहानी पिछली फिल्म से साढ़े चार साल बाद की है। 'दृश्यम 3' का निर्देशन जीतू जोसेफ कर रहे हैं। इस फिल्म में मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ, मुरली गोपी, सिद्दीकी आदि वापस लौटे हैं। इसकी शूटिंग सितंबर 2025 से दिसंबर 2025 तक चली।
यह भी पढ़ें: क्या 'धुरंधर 2' की आंधी के आगे टिक पाई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें पवन कल्याण की फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन