इंडियन 2 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म को देखने के लिए एक प्रशंसक अभिनेता के निभाए गए 'सेनापति' के किरदार की पोशाक में घोड़े से पहुंचा।
इंडियन 2: जीरो टॉलरेंस ने 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। अब तक इस फिल्म को ज्यादातर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस फिल्म के लिए कमल हासन के प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
सेनापति की पोशाक में सिनेमाघर पहुंचा फैन
सुपरस्टार के फैंस सिनेमाघरों के बाहर पहले दिन का शो देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। इस बीच तमिलनाडु के एक थिएटर के बाहर कमल हासन का एक समर्थक फिल्म के मुख्य किरदार सेनापति की पोशाक में नजर आया। सोशल मीडिया पर इस समर्थक का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
वीडियो हो रहा वायरल
एएनआई की ओर साझा किए गए वीडियो में प्रशंसक को सेनापति की पोशाक पहने और सफेद घोड़े पर सवार होकर थिएटर में आते हुए देखा जा सकता है। इस प्रशंसक ने फिल्म देखने जाने से पहले भारतीय ध्वज फहराकर और भीड़ को संबोधित करके लोगों का उत्साह को और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
फिल्म में ये सितारे भी आए नजर
इंडियन 2: जीरो टॉलरेंस कमल हासन की 1996 की ब्लॉकबस्टर इंडियन का अगला भाग है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर और कस्तूरी शंकर के साथ कमल हासन ने दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं। सीक्वल का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन 2020 में महामारी और सेट पर हुए दुर्घटना की वजह से इसे बनने में काफी समय लग गया। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार को हुआ कोरोना? मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा ये दावा