फिल्ममेकर एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि फिल्म के जरूरी सीन नई तकनीकी से शूट किए गए हैं। बुधवार को राजामौली ने नई तकनीकी स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोशन कैप्चर सेटअप के बारे में खास बातें बताई हैं।
बेहतर होगी कहानी कहने की क्षमता
फिल्ममेकर ने कहा, 'स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोशन कैप्चर तकनीकी के आने से भारतीय फिल्ममेकर्स के कहानियों को सोचने और पूरा करने का तरीका बदल जाएगा। हमने वाराणसी में जरूरी सीक्वेंस बनाने में इस फैसिलिटी का इस्तेमाल किया। इसके नतीजे शानदार थे।'