फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी

Wed, 25 Feb 2026 10:14 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Rashmika Wedding: रश्मिका और विजय की शादी पर फैंस की निगाहें लगी हुई है। अब शादी और संगीत को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। जानिए विजय के परिवार की कौनसी विरासत को आगे बढ़ाएंगी रश्मिका…
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कपल अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, विजय की मां आज होने वाले संगीत समारोह के दौरान परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। साथ ही कपल दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे।

संगीत से पहले मिलेगी रश्मिका को विरासत

विज्ञापन

कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीत समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है।

संगीत समारोह के आज लेक सिटी के एक लग्जकी होटल में होने की उम्मीद है। संभावना है कि यह संगीत समारोह काफी ग्रैंड होने वाला है, जिसमें डांस, संगीत और रोमांस के साथ यह भावुक पल भी शामिल होगा।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

कोडवा और तेलुगु परंपराओं से होगी शादी
विजय और रश्मिका ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग कल्चर से शादी की रस्मों को करेंगे। खबरों के अनुसार, समारोहों में तेलुगु और कोडवा परंपराओं की झलक मिलेगी। पहला समारोह पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा, जिसे विजय देवरकोंडा का परिवार मानता है। इसके बाद गुरुवार शाम को कोडवा संस्कृति के तहत शादी की रस्में की जाएंगी। रश्मिका कोडवा संस्कृति से आती हैं।

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

वॉलीबॉल से लेकर विरोश प्रीमियर लीग तक, प्री-वेडिंग में मस्ती कर रहे कपल
विजय रश्मिका के शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कपल ने पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैच से लेकर विरोश प्रीमियर लीग तक खेला, जहां दूल्हा और दुल्हन की टीमों ने हाथ में गेंद और बल्ला थामा। अब बारी है ग्रैंड संगीत समारोह की।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
26 फरवरी को प्राइवेट समारोह में होगी शादी
रश्मिका और विजय के 26 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने की संभावनाएं हैं। इस समारोह को काफी प्राइवेट रखा जाएगा, जिसमें शामिल होने वाले मेहमानों को भी कई नियमों का पालन करना पड़ेगा।

पार्टी में नो मोबाइल फोन पॉलिसी लागू रहेगी, यानी कोई भी अतिथि अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने की भी चर्चाएं हैं, जिसमें कई सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें