फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने दिनों में पूरी होगी 'पेद्दी' की शूटिंग? पोस्ट के जरिए मेकर्स ने दी जानकारी; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Wed, 22 Apr 2026 12:22 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi Shooting: 'पेद्दी' के मेकर्स ने राम चरण और बुची बाबू सना की सेट से तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग कितने दिनों में पूरी होगी। इसमें जान्हवी कपूर हैं। 
 
विज्ञापन
राम चरण, बुची बाबू सना - फोटो : इंस्टाग्राम@vriddhicinemas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण अभिनीत 'पेद्दी' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन

जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। टीम ने हाल ही में 'पेद्दी' की एक झलक जारी की, जिसमें राम चरण एक बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आए।
Trending Videos

जून में रिलीज होगी फिल्म
दुनिया भर के दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी सटीक तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
 

कितने दिन में पूरी होगी शूटिंग?
फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में सेट से निर्देशक बुची बाबू सना और राम चरण के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिससे फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया। इस बीच मेकर्स ने बताया है कि पूरा प्रोजेक्ट महज छह दिनों में ही पूरा हो जाएगा।
इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि 'पेद्दी के सेट से मेगा पावर स्टार राम चरण और बुची बाबू सना। फिल्म की पूरी शूटिंग अगले 6 दिनों में पूरी हो जाएगी। जून में इसकी रिलीज होगी।'
विज्ञापन

'पेद्दी' का गाना 'चिकिरी चिकिरी' - फोटो : यूट्यूब
दर्शकों को पसंद आया गाना
फिल्म का पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' हाल ही में रिलीज हुआ था। रिलीज होते ही यह गाना चर्चा का विषय बन गया। ए. आर. रहमान के जादुई संगीत के दम पर इसने श्रोताओं का दिल जीत लिया। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे अब तक 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

बुची बाबू सना की फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें