फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Rose: अभिनेत्री का पीछा करने वाले व्यापारी पर हुई बड़ी कार्रवाई, एसआईटी ने हिरासत में लिया

Wed, 08 Jan 2025 01:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Rose: अभिनेत्री हनी रोज का पीछा करने वाले व्यापारी पर एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। यौन उत्पीड़न के इस मामले में बॉबी चेम्मुनर नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
हनी रोज - फोटो : इंस्टाग्राम- हनी रोज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर व्यापारी बॉबी चेम्मनुर को बुधवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हिरासत में लिया है। मलयालम अभिनेत्री हनी रोज की ओर से दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले के तहत उन पर यह कार्रवाई की गई है। की जांच के तहत गिरफ्तार किया, सरकारी सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी।

विज्ञापन

Honey Rose: बिजनेसमैन कार्यक्रमों में करता था अभिनेत्री का पीछा, मलयालम एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत


एसआईटी ने हिरासत में लिया

उन्हें वायनाड से हिरासत में लिया गया है। कोच्चि सिटी पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसका नेतृत्व कोच्चि सेंट्रल स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर कर रहे हैं। अभिनेत्री ने आभूषण व्यापारी बॉबी चेम्मनुर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

चेम्मनुर के खिलाफ रोज की शिकायत के बाद गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अपनी शिकायत में रोज ने आरोप लगाया  था कि चेम्मनुर ने उनके खिलाफ कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।


पुलिस की कार्रवाई पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए रोज ने कहा कि यह उनके लिए एक शांति का दिन साबित हुआ है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए रोज ने कहा कि उन्होंने यह मामला मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सामने उठाया था। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।


पोस्ट कर सीएम का जताया आभार
बॉबी चेम्मनुर की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के तुरंत बाद, हनी रोज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केरल पुलिस को धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने लिखा, "धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद। इस युग में, किसी व्यक्ति को समाप्त करने के लिए किसी चाकू या बंदूक की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया प्रोफाइल से घिनौनी, अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियों की बौछार साथ ही एक सुनियोजित अभियान ही काफी है। अगर सोशल मीडिया पर बदमाशी का कोई नेता है तो इसका असर और भी बढ़ जाता है। चुप रहना असंभव था।" अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए, उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैं केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन और केरल पुलिस के प्रति बहुत आभारी हूं, जिन्होंने भारतीय संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिए गए अधिकारों और सुरक्षा के लिए मेरी लड़ाई का समर्थन करने में उनके दृढ़ आश्वासन और कार्रवाई की। मैं अपनी और अपने परिवार की ओर से उनका दिल से आभार व्यक्त करती हूं।"


कार्यक्रमों में पहुंच जाया करता था व्यापारी

अभिनेत्री ने 5 जनवरी को अपना अनुभव साझा करते हुए खुलासा किया था कि बिजमेसमैन उन्हें लगातार डबल मीनिंग कमेंट कर रहा था और कार्यक्रमों में उनका पीछा भी कर रहा था। अभिनेत्री ने कहा था कि वह आमतौर पर ऐसी चीजों को अनदेखा करती हैं, लेकिन इस मामले में अपमान के कारण प्रतिक्रिया देने की जरूरत थी। हनी रोज ने कहा था कि यह व्यक्ति उन समारोहों में जाता था, जहां उन्हें आमंत्रित किया जाता था और सार्वजनिक रूप से उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें