सोशल मीडिया पर जारी किया नोट
जीवी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा करते हुए तलाक की पुष्टि की है। संगीतकार ने पोस्ट में लिखा, "बहुत सोचने के बाद, एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान को बरकरार रखते हुए, अपनी मानसिक शांति और बेहतरी के लिए, सिंधवी और मैंने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया है।" साथ ही, उन्होंने सभी से उनकी निजता को समझने और उसका सम्मान करने का आग्रह भी किया।
बचपन की दोस्ती के बाद की थी शादी
बता दें कि जीवी प्रकाश ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के भतीजे हैं। उन्होंने साल 2013 में सैंधवी से शादी की थी। बचपन की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला लिया था। सैंधवी की बात करें तो वे एक लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने जीवी प्रकाश के कंपोज किए कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं। दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है।
Saiyami Kher: 'घूमर' की शूटिंग सैयामी के लिए नहीं थी आसान, चुनौतीपूर्ण किरदारों को लेकर कही यह बात