फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nandmuri Balakrishna: पर्दे पर बड़ा धमाल मचाने की तैयारी में बालकृष्ण, इस निर्देशक के साथ चल रही बात

Sat, 25 Jan 2025 07:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nandmuri Balakrishna: नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार बालकृष्ण और एक प्रमुख निर्देशक के बीच एक नई फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
नंदमुरी बालकृष्ण, गोपिचंद मालिनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'वीरा सिम्हा रेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर  काफी तहलका मचाया था। यह फिल्म न केवल दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना गई, बल्कि इसने बालकृष्ण की लोकप्रियता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया था। फिल्म की सफलता से यह साबित हो गया था कि इसके निर्देशक  गोपिचंद मालिनेनी और  अभिनेता के बीच बेहतरीन तालमेल है। अब खबरें आ रही हैं कि यह जोड़ी फिर से साथ काम करने वाली है।

विज्ञापन

Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर उठे सवाल, हिमांगी सखी बोलीं- एक स्त्री कैसे?

मेरे दिल के बेहद करीब है-नंदामुरी बालकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
नई फिल्म पर चल रही चर्चा
सूत्रों के मुताबिक गोपिचंद मालिनेनी और बालकृष्ण के बीच एक नई फिल्म के लिए चर्चा चल रही है। दोनों जल्द ही एक और धमाकेदार प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते  हैं। हालांकि, इस परियोजना पर फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस बार भी फैंस को अभिनेता-निर्देशक इस जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।
Kapil Sharma: जान से मारने की धमकियों से नहीं डरे कपिल, कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की शूटिंग हुई शुरू

जाट - फोटो : इंस्टाग्राम
'जाट' लेकर आ रहे गोपिचंद
जहां गोपिचंद मल्लिनेनी इन दिनों अपनी हिंदी डेब्यू फिल्म 'जाट' पर काम कर रहे हैं। वहीं, बालकृष्ण जल्द ही 'अखंडा 2' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। दोनों के इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद ही नई फिल्म पर काम शुरू कर सकेंगे। 
विज्ञापन

डाकू महाराज फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डाकू महाराज ने अब तक कमाए इतने करोड़
वर्क फ्रंट की बात करें तो बालकृष्ण को हाल ही में फिल्म 'डाकू महाराज' में देखा गया था। दर्शकों ने उनकी फिल्म पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। फिल्म में उनके साथ उर्वशी रौतेला भी हैं। दक्षिण भारत में फिल्म ने अब तक ठीक-ठाक कारोबार किया है। 14 दिन में यह फिल्म 84.8 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। हाल ही में फिल्म को हिंदी दर्शकों के लिए भी रिलीज कर दिया गया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें