फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaati Release: अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' इस दिन बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

Sun, 15 Dec 2024 01:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अनुष्का की आगामी बहुचर्चित क्राइम ड्रामा फिल्म घाटी इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 
विज्ञापन
फिल्म घाटी - फोटो : एक्स - UV_Creations
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली फिल्म में देवसेना के किरदार से सभी कि दिलों पर राज करने वाली साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की आगामी फिल्म घाटी की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। हाल ही में फिल्म का बेहद ही शानदार पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गया है। वहीं फिल्म निर्माताओं ने अब घाटी की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन

अनुष्का शेट्टी के प्रशंसक फिल्म घाटी की रिलीज डेट आने से बेहद खुश हैं। अनुष्का की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'घाटी' इस साल नहीं बल्कि अगले साल की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो एक घाटी की रानी की तरह दुश्मनों के छक्के छुड़ाती नजर आएंगी। फिल्म घाटी में अनुष्का शेट्टी के हाव भाव से उनका किरदार काफी गुस्से वाला और रहस्यमयी नजर आ रहा है।
 

अनुष्का शेट्टी कृष जगरलामुदी की आगामी निर्देशित फिल्म घाटी में दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है। हाल ही में, निर्माताओं ने एक शानदार पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का खुलासा किया।
विज्ञापन

घाटी शुक्रवार, 18 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। इसकी घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, "'द क्वीन' अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी। घाटी 18 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में भव्य रिलीज होगी। फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। अनुष्का शेट्टी की फिल्म कथानार साल 2025 में रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज को अभी समय है, लेकिन प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं। 
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर अली गोनी ने विवियन डीसेना का दिया साथ, अविनाश-ईशा की साजिश का किया खुलासा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें