फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी फिल्म बनाने के लिए नहीं मिल रहे थे प्रोड्यूसर्स, आज रिलीज हुई 600 करोड़ की फिल्म; कौन है यह निर्देशक?

Wed, 26 Aug 2026 06:31 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Who is Geetu mohandas?: फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री रिलीज इवेंट में यश को लेकर निर्देशक गीतू मोहनदास भावुक हो उठीं। उन्होंने बताया की फिल्मी दुनिया में किसी ने उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं किया। मगर यश ने हमेशा उनके काम पर भरोसा किया।
विज्ञापन
गीतू मोहनदास - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरेशी समेत कई कलाकारों से सजी यह फिल्म करीब 600 करोड़ के बजट में बनी है। हालांकि, यह मल्टीस्टारर फिल्म बनाना गीतू के लिए आसान काम नहीं था। हाल ही में गीतू ने अपने इस सफर के बारे में काफी कुछ कहा।

विज्ञापन


‘टॉक्सिक’ पर क्या बोलीं गीतू?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में गीतू ने यश और अपनी फिल्म बनाने की जर्नी पर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म 'मूथोन' बनाने के बाद भी प्रोड्यूसर्स उन पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रहे थे। इवेंट में गीतू ने कहा...

  • 2009 में मैंने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'केल्लकनुंडू' बनाई वो भी मात्र 50 लाख रुपये में।
  • इसके बाद 2014 में रिलीज हुई मेरी फिल्म 'लायर्स डाइस' ऑस्कर में भी गई थी लेकिन किसी ने मुझ पर भरोसा नहीं किया। 
  • कोई भी मुझे अपनी फिल्म बनाने के लिए पैसे नहीं देना चाहता था। 
  • मैंने थोड़ी और बड़ी फिल्म बनाई 'मूथोन', समीक्षकों से सराहना मिली पर फिर भी कोई रिस्क लेने तैयार नहीं था।

निर्देशक गीतू मोहनदास - फोटो : वीडियो ग्रैब

यश ने किया भरोसा  
आगे गीतू ने उस वक्त के बारे में बताया जब वह 'टॉक्सिक' बनाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद से कहा कि मैं देश की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रहा हूं जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सबसे बड़ा स्टारडम होगा। मेरा यह सपना सिर्फ यश की बदौलत सच हुआ है। उन्होंने ही मुझ पर भराेसा जताया।'

गीतू ने आगे कहा, 'आज मैं कह सकती हूं कि दुनिया के सभी लोगों में से, बचपन से लेकर अब तक की मेरी इस यात्रा पर अगर किसी ने मुझ पर भरोसा किया, तो वह यश थे। मैं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त नहीं कर सकती।'

विज्ञापन

टॉक्सिक - फोटो : Youtube ग्रैब

फिल्म टॉक्सिक के बारे में  

  • फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं।
  • इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी।
  • फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
  • फिल्म के जरिए यश चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं।
  • यश की आखिरी रिलीज फिल्म 2022 में आई 'केजीएफ 2' थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें