राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्मताओं द्वारा पुष्टि कर दी गई है कि ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। शंकर निर्देशित ये फिल्म अगले साल संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट में भी कई बार बदलाव किया गया, लेकिन अब निर्मतााओं ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में आज, गुरुवार को फिल्म का तीसरा गाना रिलीज कर दिया गया है।
गाने में दिखी राम चरण-कियारा की केमिस्ट्री
'गेम चेंजर' की टीम ने आज, फिल्म का तीसरा गाना रिलीज कर दिया है, जिसका शीर्षक नाना हायराना है। कार्तिक और श्रेया घोषाल ने इस गाने को आवाज दी है, जबकि थमन ने गाने की धुन को रचा है। रामजोगय्या शास्त्री द्वारा लिखे इस गाने से फिल्म की भव्यता की भी झलक मिलती है। इस गाने में राम चरण और कियारा आडवाणी एक साथ काफी शानदार लग रहे हैं, दोनों की केमिस्ट्री गाने में निखर कर सामने आती है।
Vijay Deverakonda: डेट पर जाना पसंद नहीं करते विजय देवरकोंडा, बोले- जल्दी डेट पर नहीं जाता, दोस्ती करने में..
राजनीतिक ड्रामा होगी फिल्म
'गेम चेंजर' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिससे शंकर बतौर निर्देशक एक दमदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म एक गहन राजनीतिक ड्रामा होने वाली है, जिसके लिए शंकर जाने भी जाते हैं। फिल्म में, राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ता है, और अपने दिमाग और ताकत दोनों का इस्तेमाल कर विरोधियों को धूल चटाता है। इस फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार भी दिया है, जिसमें अभिनेता छात्र से लेकर अधिकारी तक का सफर तय करते हुए नजर आते हैं। इस बीच उनके कई लुक भी देखने को मिलते हैं।
IFFI Goa 2024: विक्रांत मैसी से रश्मिका मंदाना तक, इफ्फी गोवा के रेड कारपेट पर नजर आए ये सितारे
अगले साल 2025 में रिलीज होगी 'गेम चेंजर'
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राम चरण फिल्म में एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है, जबकि इसका संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। साल 2021 में शुरू हुई ये फिल्म लगातार हुए देरी के बाद आखिरकार 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।
Deepika Das: रॉकी भाई की चचेरी बहन पर आई मुसीबत! मां को अनजान शख्स ने दी धमकी, दर्ज हुई शिकायत