फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब, कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव संग लिए फेरे

Sat, 27 Jun 2026 07:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Former CM Biplab Kumar Deb Marriage: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कई दिन पहले दूसरी शादी की। उन्होंने कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव के साथ सात फिरे लिए।
विज्ञापन
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, त्रिवेणी राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ एक्ट्रेस त्रिवेणी राव, जो फिल्म 'तगारू' में कॉन्स्टेबल सरोजा के रोल के लिए जानी जाती हैं, अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने 19 जून को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब से शादी कर ली है।
विज्ञापन


सीएम ने की दूसरी शादी
54 साल के बिप्लब कुमार देब की यह दूसरी शादी है। शादी कहां हुई और दोनों की मुलाकात कैसे हुई, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, बुधवार को अगरतला के एक फाइव-स्टार होटल में शादी का रिसेप्शन रखा गया था।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, त्रिवेणी राव की शादी - फोटो : एक्स
किससे हुई थी पहली शादी?
बिप्लब देब की पहली शादी नीति देब से हुई थी। 2001 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने लगभग 25 साल साथ रहने के बाद 2025 में अपनी शादी खत्म की। खबरों के अनुसार, तलाक के बाद बिप्लब ने अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान दिया, जबकि उनके परिवार, खासकर उनकी मां ने उन्हें दोबारा शादी करने के लिए कहा।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, त्रिवेणी राव की शादी - फोटो : एक्स
कौन हैं त्रिवेणी राव?
कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव को दर्शन-स्टारर फिल्म 'तगारू' (2018) से पहचान मिली। इसमें उन्होंने कॉन्स्टेबल सरोजा का किरदार निभाया। बाद में वे 'युवरत्ना', 'बाबू मार्ले' और 'राजा मार्तंडा' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, त्रिवेणी राव की शादी - फोटो : एक्स
बिप्लब कुमार देब का सफर
राजनीति में आने से पहले, बिप्लब कुमार देब ने दिल्ली में जिम ट्रेनर के तौर पर काम किया। 2016 में उन्हें त्रिपुरा भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2018 में वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने। कार्यकाल पूरा करने से पहले ही 2022 में इस पद से हट गए।
बाद में वे राज्यसभा पहुंचे और भाजपा उम्मीदवार के तौर पर 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें