फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद धनुष के साथ खराब हुआ रिश्ता, निर्देशक विग्नेश बोले- ‘कहीं न कहीं कोई गलती जरूर हुई…’

Sun, 05 Apr 2026 08:04 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmmaker Vignesh Again Talk South Actor Dhanush: बीते साल साउथ फिल्मों के एक्टर धनुष का निर्देशक विग्नेश की पत्नी नयनतारा के साथ एक विवाद खूब चर्चा में रहा। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। हाल ही में निर्देशक विग्नेश ने धनुष के साथ खराब हुए रिश्ते पर बात की है।
विज्ञापन
निर्देशक विग्नेश और एक्ट्रेस नयनतारा, अभिनेता धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@wikkiofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल नयनतारा की एक डॉक्यू सीरीज ‘नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल’ रिलीज हुई थी। यह सीरीज अभिनेता धनुष के कारण कानूनी पचड़े में फंस गई थी। इस वजह से धनुष और नयनतारा का प्रोफेशनल रिश्ता भी खराब हुआ। साथ ही विग्नेश के साथ भी धनुष का पुराना और दोस्ती भरा रिश्ता कमजोर पड़ गया। हालिया एक इंटरव्यू में निर्देशक विग्नेश ने इस मुद्दे पर फिर से खुलकर बात की है। 

विज्ञापन


विग्नेश ने धनुष को बताया अपनी जिंदगी का खास इंसान 
जल्द ही निर्देशक विग्नेश की एक फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' रिलीज होनी वाली है। इस फिल्म के लिए उन्होंने रेडियो पर्सनालिटी गोबिनाथ के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया। इसमें वह धनुष के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे धनुष सर बहुत पसंद हैं। उनका जन्मदिन 28 जुलाई को होता है और इसी दिन मेरे पिता का भी निधन हुआ था। मुझे उनमें एक पिता जैसी मौजूदगी महसूस होती है। मैं उन्हें इसी नजरिए से देखता हूं। उस रिश्ते का टूट जाना मेरे लिए सबसे बड़ा नुकसान है। मुझे इस बात पर शर्मिंदगी भी होती है। कहीं न कहीं कोई गलती जरूर हुई होगी। मैं आज जैसी जिंदगी जी रहा हूं, उसमें धनुष सर मेरे लिए बहुत ही अहम इंसान हैं।’ 

धनुष के साथ गुजारे यादगार पल 

विग्नेश आगे कहते हैं, ‘फिल्म 'वीआईपी' की शूटिंग के दौरान मैं दो साल तक उनके साथ था। मैं तभी खाना खाता था, जब वह खा लेते थे। कभी-कभी, जब लोगों के बीच कुछ हो जाता है, तो हम उस हालात को समझ भी नहीं पाते हैं। 


ये खबर भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर उनकी आगामी फिल्म के मेकर्स ने रिलीज किया पोस्टर, इंटेंस लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नयनतारा और धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या था धनुष और नयनतारा के बीच का विवाद? 
धनुष और नयनतारा के विवाद की बात करें तो यह साल 2024 में शुरू हुआ। दरअसल, नयनतारा की डॉक्यू ड्रामा में धनुष ने अपनी फिल्म का एक गाना, उसकी क्लिप्स इस्तेमाल ना करने की हिदायत दी थी। साथ ही कहा था कि ऐसा ना होने पर वह नयनतारा और विग्नेश के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे। आगे चलकर धनुष ने ऐसा किया भी। मामला कई दिनों तक कोर्ट में रहा। इसी दौरान नयनतारा ने धनुष को सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी भी सुनाई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें