कब रिलीज होगी फिल्म?
‘मायसा’ की कहानी गोंड जनजाति के बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां रश्मिका एक योद्धा महिला का रोल निभा रही हैं। यह उनके अब तक के रोमांटिक और कमर्शियल रोल्स से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म को डेब्यू डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले बना रहे हैं।
फिल्म में एअस्वरि राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे 2026 में कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ 'रणबाली' फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं।