फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun case: अल्लू अर्जुन से जुड़े मामले में पुलिस की चेतावनी, गलत वीडियो-सूचना फैलाने पर होगा एक्शन

Wed, 25 Dec 2024 02:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही हैI फिल्म रिलीज के समय संध्या थिएटर में हुए भगदड़ मामले में उनसे हाल ही में पूछताछ हुई। अब पुलिस ने इसी मामले पर कहा है कि जो लोग इस केस से जुड़ी गलत वीडियो, सूचना फैला रहे हैं, उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। 

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को चेतावनी दी कि संध्या थिएटर भगदड़ की घटना के बारे में गलत सूचना फैलाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक्स (ट्वीटर) अकांउट पर एक पोस्ट में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने झूठे वीडियो पोस्ट किए थे कि 4 दिसंबर को एक्टर अल्लू अर्जुन के थिएटर में पहुंचने से पहले ही भगदड़ मच गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर गलत दावा 
पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि भगदड़ अल्लू अर्जुन के आने से पहले ही हुई थी। हैदराबाद पुलिस का कहना है, ‘हम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जो मामले की जांच के दौरान भी जानबूझकर गलत सूचना फैला रहे हैं।’

 

अफवाहों पर यकीन ना करने का अनुरोध 
पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी गलत खबर को गंभीरता से लेंगे। साथ ही लोगों से अफवाहों पर विश्वास ना करने की अपील भी पुलिस ने की है। इसके अलावा यह भी अनुरोध किया कि अगर किसी के पास इस मामले से संबंधित सही सबूत या कोई जानकारी है, तो वे पुलिस को दे सकते हैं।

 

विज्ञापन

पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है पूरा मामला 
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक 35 साल की महिला की मौत हो गई, इस थिएटर में उस समय 'पुष्पा 2' दिखाई जा रही थी। इस दौरान एक्टर अल्लू अर्जुन भी थिएटर की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। इस घटना में महिला के आठ साल के बेटे को भी गंभीर चोट लगी है, वह लड़का अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन पर मामला दर्ज किया। एक्टर अल्लू अर्जुन की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई, एक रात वह जेल में भी रहे, फिर उन्हें जमानत मिल गई। हाल ही में पुलिस ने अभिनेता से इसी मामले पर तीन घंटे तक पूछताछ भी की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें