बंधक बनाकर की मारपीट
जांच में सामने आया कि कार बेचने और खरीदने के बीच आरोपियों ने उनका अपहरण करने का प्लान बनाया। इसके बाद अनीश को अगवा कर पहले शहर के बाहरी इलाके में ले गए और एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें कर्नाटक के मशहूर धार्मिक स्थल मंदारगिरी हिल्स ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उन्हें दोबारा गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मकसद पैसों की जबरन वसूली कर विवाद सुलझाना था।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सटीक सूचना के आधार पर निर्देशक को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि साजिश की पूरी कड़ी, आर्थिक लेन-देन और हर व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा सके।