फैंस को याद आई '96' फिल्म
तस्वीरें सामने आते ही फैंस को विजय सेतुपति की सुपरहिट फिल्म ‘96’ की याद आ गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘96 की तरह लग रही है!’ यानी ये फिल्म भी वैसी ही इमोशनल लव स्टोरी हो सकती है।
कुछ फैंस ने इसे मणि रत्नम की फिल्म ‘ओके कनमनी’ से भी जोड़ा और उम्मीद जताई कि डायरेक्टर एक बार फिर अपने खास रोमांटिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं।
फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
हालांकि फिल्म का टाइटल और कहानी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इन तस्वीरों ने लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है। खासकर इसलिए क्योंकि मणि रत्नम अपनी फिल्मों में प्यार को बहुत ही सादगी और गहराई से दिखाने के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Dhanush: क्या विजय थलापति के बाद राजनीति में कदम रखने वाले हैं धुनष? वायरल वीडियो देखकर फैंस ने दी प्रतिक्रिया