दर्शकों ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
इन शोज को अचानक रोके जाने के बाद दर्शकों और थिएटर स्टाफ के बीच काफी देर तक कहा सुनी हुई। इसका नुकसान बाकी के फैंस को भी उठाना पड़ा। कई फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से स्क्रीनिंग रोके जाने की जानकारी शेयर की। वहीं कईयों ने निराशा और नाराजगी भी जताई।
फिल्म ‘जन नायकन’ की अब तक की कमाई
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने रविवार को सिनेमाघरों में जमकर कमाई की। फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज से अब तक यह फिल्म से लिए सबसे ज्यादा मुनाफे वाला दिन साबित हुआ। वहीं सोमवार को अब तक 2.59 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुछ मिलाकर फिल्म अब तक 127.34 करोड़ रुपये कमा चुकी है।